आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि स्पाइसजेट के एक विमान की अचानक गैर-निर्धारित लैंडिंग से हड़कंप मच गया। विमान में करीब 80 विदेशी यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि पायलट के अनुरोध पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरपोर्ट स्टाफ ने विमान को आगरा एयरपोर्ट पर उतारने की व्यवस्था की।
विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को भी सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी अन्य अनहोनी की सूचना नहीं है।
हालांकि, विमान को अचानक आगरा एयरपोर्ट पर उतारने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। आगरा में ठहरने के बाद सभी विदेशी यात्रियों को शुक्रवार को दिन में दिल्ली रवाना कर दिया गया।
