वायरल न्यूज़

Dulha Dulhan Fight: विदाई के बाद जाने किस बात पर भड़की दुल्हन, दूल्हे को कार में ही कूट दिया, देखें Video

Dulha Dulhan Fight Video: वायरल हो रहे वीडियो ​​में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन की विदाई हो चुकी है और वह अपने पति के साथ कार में बैठकर उसके घर जा रही है। इस बीच न जाने किस बात से दुल्हन को गुस्सा आ जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने दूल्हे पर ही भड़क जाती है।

Image

दूल्हा-दुल्हन की लड़ाई (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Fight Video: दूल्हा-दुल्हन के लिए उनकी शादी का दिन सबसे खास दिन होता है। शादी के बाद दुल्हन की विदाई होती है और वह दूल्हे के साथ उसके घर जाती है। भारत में दुल्हनें विदाई के बाद दूल्हे को ही अपना सबकुछ मानकर उनके हिसाब से ही चलने की कोशिश करती हैं। हालांकि, कई बार दूल्हा-दुल्हन में नोकझोंक भी देखने को मिलती है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन की विदाई हो चुकी है और वह अपने पति के साथ कार में बैठकर उसके घर जा रही है। इस बीच न जाने किस बात से दुल्हन को गुस्सा आ जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने दूल्हे पर ही भड़क जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह अपने दूल्हे को कार में ही कूटती नजर आती है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। आप वीडियो में दुल्हन का तमतमाया हुआ चेहरा देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन तमतमाते हुए दूल्हे की ओर घूरती है। इसके बाद वह गुस्से में अपने दूल्हे का मुंह जोर से मरोड़ देती है। हैरान करने वाली बात यह है कि दुल्हन यहीं पर नहीं रुकती। वह दूल्हे का सिर पीछे की ओर धकेलती है और उसे जोर का थप्पड़ जड़ देती है। वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा बेबसी से ये सारी चीजें सहकर रह जाता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article