वायरल न्यूज़

Shocking Video: फुल स्पीड ट्रेन के पास रील्स बना रहा था लड़का, तभी एक यात्री ने मारी जोर की लात, देखें फिर क्या हुआ

Shocking Video: आप देख सकते हैं कि एक लड़का रेलवे ट्रैक के बिल्कुल पास खड़े होकर रील्स बना रहा है। इस दौरान रेलवे ट्रैक से फुल स्पीड में यात्री ट्रेन गुजर रही होती है। तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन से किसी यात्री का पैर रील्स बना रहे लड़के को लग जाती है।

Image

रील्स बनाने के दौरान हादसा (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: इंटरनेट पर हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाला वीडियो वायरल होता है। इसमें से कुछ वीडियो लोगों की हालत खराब कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप कांप उठेंगे। वीडियो में आप देख पाएंगे कि रील्स बनाना एक युवक के लिए कितना महंगा साबित होता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक फुल स्पीड ट्रेन के किनारे खड़े होकर रील्स बना रहा होता है। इसके बाद युवक के साथ बहुत ही भयावह चीज होती है।

हैरान करने वाला वीडियो

वायरल वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि क्या ऐसी जगहों पर रील्स बनाना सही है या नहीं। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि एक लड़का रेलवे ट्रैक के बिल्कुल पास खड़े होकर रील्स बना रहा है। इस दौरान रेलवे ट्रैक से फुल स्पीड में यात्री ट्रेन गुजर रही होती है। तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन से किसी यात्री का पैर रील्स बना रहे लड़के को लग जाती है। लड़के को यात्री का पैर इतना जोर से लगता है कि वह वहीं पर बैठ जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर पता चल रहा है कि टक्कर बहुत ही जोर से लगी है। वीडियो में देखकर पता चल रहा है कि रील्स के चक्कर में युवक के साथ बहुत ही बुरा एक्सीडेंट होता है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है और यात्री के साथ इसके बाद क्या हुआ। हालांकि, वीडियो देखकर यह सीख जरूर मिलती है कि ऐसी गलती करने पर कई बार जान भी जा सकती है। आप देख सकते हैं कि पैर लगने के बाद युवक बहुत ही बुरी तरह से कराहने लगता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article