Viral Video: जानवरों के तरह-तरह के वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आपने जानवरों की लड़ाई और शिकार के वीडियों तो खूब देखे होंगे, लेकिन कम ही ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें कोई जानवर किसी दूसरे जानवर की जान बचाता नजर आता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो यूजर्स के दिल जीत रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें एक हाथी एक छोटे से हिरण की जान बचाता नजर आ रहा है।
हिरण को बचाने के लिए हाथी ने किया ऐसा
वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों के दिल जीत रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक हाथी किसी कुंड के पास पानी पीने पहुंचा है। वहीं कुछ हिरण भी पास में ही नजर आ रहे हैं। इस दौरान हाथी अपना सूंड पानी में डालकर जैसे ही अपना प्यास बुझाने की कोशिश करता है, उसे पानी के कुंड में एक हिरण नजर आता है। दरअसल, यह हिरण पानी में गिर गया था और डूब रहा था। पहले तो हाथी उसे देख रहा होता है, लेकिन फिर वह उसकी जान बचाने के लिए अपना सूंड आगे बढ़ाता है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि हाथी उस हिरण को अपने सूंड से सहारा देता है और उसे पानी से बाहर निकाल देता है। मात्र 41 सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडयिो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं ज्यादातर लोगों को यह वीडियो पसंद आ रहा है।
