Viral Video: कहते हैं कि बेटियां अपने पिता की लाडली होती हैं। अपने पिता पर आई तकलीफ को दूर करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर यकीनन आप अपना दिल हार बैठेंगे। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। वीडियो में एक छोटी सी बिटिया कड़कड़ाती धूप में साइकिल चला रहे अपने पिता के लिए ऐसा काम करती दिख रही है, जो उसे अपनी उम्र से बड़ी बना रहा है।
दिल जीतने वाला वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कड़कड़ाती धूप में साइकिल चला रहा है। इस दौरान पीछे की सीट पर स्कूल ड्रेस में उसकी बेटी नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि पिता अपनी बेटी को स्कूल से लेने गया था। आप देख सकते हैं कि पिता को धूप न लगे इसके लिए बेटी अपने दोनों हाथों से एक बड़ा सा छाता पकड़ी दिख रही है। आप देख सकते हैं कि भले ही बेटी पर चिलचिलाती धूप पड़ रही है, लेकिन अपने पिता के लिए वह छाता पकड़ी साइकिल के पीछे वाली सीट पर खड़ी हुई है। देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। यह वीडियो साबित करता है कि बच्चों के दिलों में अपने माता-पिता के लिए प्यार कितना गहरा होता है। इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Imran Shah नाम के यूजर ने शेयर किया है।
