वायरल न्यूज़

VIDEO: चालान काटा तो पुलिस के सामने ही स्टंट करने लगा शख्स, चुपचाप देखते रहे अफसर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 27, 2025, 01:54 PM IST

Viral Video Today: ट्रैफिक पुलिस ने शख्स का 2000 रुपये का चालान काट दिया। इससे शख्स नाराज हो गया और पुलिस के सामने ही स्टंट करने लगा।

Image

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। (X/gharkekalesh)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स पुलिस की पूरी टीम के सामने ही बाइक स्टंट करता हुआ नजर आता है। रोड किनारे खड़े पुलिस कर्मचारी सिर्फ स्टंट करते हुए देखते हुए नजर आते हैं।

2000 रुपये का चालान कटा

स्टंट करते हुए शख्स का वीडियो एक एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। बताया गया कि ट्रैफिक पुलिस ने शख्स का 2000 रुपये का चालान काट दिया। इससे शख्स नाराज हो गया और पुलिस के सामने ही स्टंट करने लगा। बरहाल स्टंट करने वाले शख्स की इस हरकत ने ना केवल अपनी जान को खतरे में डाला, बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी जोखिम में डाला।

एक्स पर देखें वीडियो

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई और मांग की कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि घटना यह भी दर्शाती है कि कैसे कुछ लोग कानून का मखौल उड़ाते हैं और पुलिस की मौजूदगी में भी नियमों की अवहेलना करते हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article