वायरल न्यूज़

Video: सड़क किनारे सो रहे शख्स के पास से हौले-हौले गुजर रही थी मौत, आगे जो हुआ वह चौंकाने वाला है

Viral Video:वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेरनी जंगल से निकलकर किसी रिहायशी इलाके में पहुंच गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह सड़क किनारे एक शख्स के पास से हौले-हौले गुजरती नजर आ रही है।

Image

शेरनी का वीडियो (एक्स)

Viral Video: शेर हो या शेरनी, इन जानवरों से पूरा जंगल कांपता है। इंसान तो इनको अपने सामने देखकर थर-थर कांपने लगता है। ऐसे में सोचिए आप सो रहे हों और अचानक आपके बिस्तर के पास शेरनी आ जाए तो आपकी हालत क्या होगी? आप शायद डरकर वहां से भाग निकलेंगे। दूसरी तरफ सड़क किनारे चैन से सो रहे एक शख्स के पास अचानक शेरनी पहुंच जाती है। इसके बाद शख्स की जो प्रतिक्रिया होती है, उसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के सड़कों पर घूमने के तरह-तरह के वीडियो सामने आते हैं। दरअसल, जंगली जानवर रात के अंधेरे में शिकार की तलाश में कई बार रिहायशी इलाकों में पहुंच आते हैं। यह वीडियो भी इसी तरह का है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेरनी जंगल से निकलकर किसी रिहायशी इलाके में पहुंच गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह सड़क किनारे एक शख्स के पास से हौले-हौले गुजरती नजर आ रही है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि गहरी नींद में सो रहे शख्स पर शायद पहली बार में शेरनी का ध्यान नहीं जाता है। हालांकि, बाद में लौटकर वह फिर शख्स के पास आती है। इस दौरान वह उसके पास जाती है, उसे सूंघती है और फिर वहां से चली जाती है। हो सकता है कि युवक हिलता-डुलता नहीं, इस कारण शायद उसकी जान बच जाती है। इस वीडियो को @jpsin1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'एक आदमी घर के बाहर सोया था, रात में एक शेरनी आई आदमी को सूंघी और सोची अरे यह तो इंसान है और चुपचाप चली गई।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article