एक वीडियो इन वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक एक रस्सी से बंधा हुआ खिलौने वाले सांप को खींचते हुए प्लेटफॉर्म पर चल रहा है। जिसे देखते ही वहां मौजूद लोगों की डर के मारे चीख निकल गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने उस लड़के की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की है।
ये भी पढ़ें:
प्रैंक कर लोगों को डरा रहा था शख्स
वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में इस मामले को लेकर पूरी जानकारी दी गई है। जहां बताया गया है कि यह माजरा मथुरा रेलवे स्टेशन का है। यहां एक युवक एक रस्सी से बंधा खिलौने वाले सांप को अपने पीछे-पीछे खींचते हुए प्लेटफॉर्म पर चल रहा था। जिसे देखते ही डर के मारे लोगों की जान हलक में आ गई। सब इधर-उधर भागने लगे और स्टेशन पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। प्लेटफॉर्म पर खड़े सभी यात्री घबरा गए।
वीडियो देख भड़के लोग, की कार्रवाई की मांग
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने लड़के के इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए उस पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि लड़के का यह प्रैंक लोगों को भारी पड़ सकता था। यह मजाक नहीं, बल्कि बहुत खतरनाक हरकत है। रेलवे स्टेशन जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर ऐसे काम से लोगों में दहशत फैल सकती है और भगदड़ मच सकती है। जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका रहती है। जबकि कई अन्य लोगों ने रेलवे पुलिस और रेलवे मंत्रालय को टैग करते हुए इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई और ऐसा मजाक न कर सके।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
