साउथ मूवीज

क्या बंद हो गई है Allu Arjun की #AA23? डायरेक्टर Lokesh Kanagaraj ने बताया सच

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग बिग बजट फिल्म AA23 को लेकर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि ये बंद हो गई है। डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने इन वायरल खबरों की हवा निकाल दी है।

Image

क्या बंद हो गई है Allu Arjun की #AA23? डायरेक्टर Lokesh Kanagaraj ने बताया सच

अल्लू अर्जुन ने कुछ वक्त पहले डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ अपनी नई मूवी का ऐलान किया था, जिसका नाम AA23 रखा गया था। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था लेकिन बीते कुछ दिनों से ये खबरें वायरल हो रही हैं कि ये फिल्म बंद हो गई है। फिल्म AA23 के बंद होने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया क्योंकि अल्लू अर्जुन इस वक्त सफलता के चरम पर हैं, जिनकी मूवी बंद होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। इंटरनेट पर वायरल हो रही इन खबरों पर डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने चुप्पी तोड़ी है और एक तस्वीर के माध्यम से लोगों को साफ कर दिया है कि उनकी फिल्म ऑन द ट्रैक है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "पवन भैया से पूछना जरूरी नहीं समझा...", Vishal Singh ने उतारा Purav Jha के चेहरे से नकाब!!

Lokesh Kanagaraj ने शेयर किया AA23 मूवी की BTS PIC

डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने इंटरनेट पर वायरल हुई खबरों को देखते हुए अल्लू अर्जुन के साथ अपनी एक बीटीएस पिक शेयर की है। इस तस्वीर में वो और अल्लू अर्जुन बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं। लोकेश कनगराज ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मैं जल्द ही मूवी का अपडेट शेयर करूंगा और अल्लू अर्जुन, मैत्री मूवी मेकर्स और अनिरुद्ध रविचंदर को टैग भी करूंगा।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "डायरेक्टर ने मेरे से किस...", O Yaara Song Kissing Controversy पर Ajaz Khan ने तोड़ी चुप्पी

क्या बंद हो गई है Allu Arjun की #AA23? डायरेक्टर Lokesh Kanagaraj ने बताया सच

क्या बंद हो गई है Allu Arjun की #AA23? डायरेक्टर Lokesh Kanagaraj ने बताया सच

भले ही लोकेश कनगराज ने फिल्म के बारे में और ज्यादा जानकारी ना दी हो लेकिन उन्होंने ये तो साफ कर ही दिया है कि उनकी फिल्म बंद नहीं हुई है। सही समय पर वो फैंस के साथ AA23 की जानकारी देंगे और फैंस का दिल धड़काएंगे। अभी के लिए लोकेश ने अल्लू अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर करके अफवाहों को बंद कर दिया है।

बताते चलें कि एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों डायरेक्टर एटली की साई-फाई फिल्म राका में व्यस्त हैं, जिसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म में दीपिका और रश्मिका जैसी अदाकाराएं भी होगी। पुष्पा के बाद अल्लू ने बहुत सोच-समझकर मूवीज साइन की हैं, जो पूरे देश को हिलाने का दम रखती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article