शहर

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिला अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां अपने बीमार बेटे का इलाज कराने आई एक बेबस मां से अस्पताल के फर्श पर पोछा लगवाया गया।

Image

दमोह अस्पताल का शर्मनाक वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल

Photo : Times Now Digital

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह स्थित जिला अस्पताल से संवेदनहीनता और लाचारी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और मानवीय संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में अपने मासूम बेटे का इलाज कराने पहुंची एक महिला से फर्श पर पोछा लगवाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तेजगढ़ इलाके के सिमरिया गांव की रहने वाली हल्की बहू अपने छोटे बेटे की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए दमोह के जिला अस्पताल लेकर आई थी। बच्चे को दस्त की शिकायत थी। इलाज के दौरान जब बच्चे के कारण फर्श थोड़ा गंदा हो गया, तो आरोप है कि वहां ड्यूटी पर तैनात नर्स ने संवेदनहीनता दिखाते हुए सफाईकर्मी को बुलाने के बजाय बच्चे की मां से ही पोछा लगाने को कह दिया।

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लाचार मां ने भी अपने बच्चे के इलाज में कोई रुकावट न आए, इस डर से बिना कोई विरोध किए पोछा उठा लिया और फर्श साफ करने लगी। इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में महिला खुद फर्श पर पोछा लगाती साफ नजर आ रही है। जब महिला से इस बारे में पूछा गया, तो उसने भी दर्द बयां करते हुए स्वीकार किया कि नर्स के कहने पर ही उसने सफाई की थी।

अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल

यह वीडियो सामने आने के बाद दमोह जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक तरफ जहां सरकारें सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाओं और मरीजों के सम्मान के बड़े-बड़े दावे करती हैं, वहीं दूसरी तरफ दमोह की यह घटना स्वास्थ्य महकमे की संवेदनहीनता को उजागर करती है। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें