क्रिकेट

मुंबई इंडियंस से जुड़ी अमेरिकी गेंदबाज तारा नॉरिस, WPL में रचा इतिहास

अमेरिकी तेज गेंदबाज तारा नॉरिस ने इतिहास रच दिया है। विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने ट्रेड के जरिए तारा को अपने टीम में शामिल में कर लिया है। वह 2027 में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Image

तारा नॉरिस (साभार-WPL)

विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने पहला ट्रेड करते हुए यूपी की गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा है। मुंबई ने यूपी वॉरियर्ज की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस को अपने खेमे में शामिल किया है। विमेंस प्रीमियर लीग के ऑफीशियल हैंडल ने एक्स पर इस बात की जानकारी साझा की है। WPL द्वारा जारी रिलीज में लिखा गया है 'अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस, यूपी वॉरियर्ज (UPW) से सफल हस्तांतरण के बाद आगामी टाटा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टाटा डब्ल्यूपीएल की पहली नीलामी में नॉरिस ने इतिहास रच दिया, जब वह किसी फ्रेंचाइजी द्वारा चुनी जाने वाली एसोसिएट देशों की पहली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रतिनिधित्व किया और टाटा डब्ल्यूपीएल में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं। तारा नॉरिस अपने मौजूदा 10 लाख रुपये के शुल्क पर एमआई में शामिल होंगी।

तारा ने अपने विमेंस प्रीमियर लीग के छोटे से करियर में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने इस लीग में केवल 5 मुकाबले खेले हैं, लेकिन एक से ज्यादा टीम उनके पीछे भाग रही है। 5 मैच में तारा ने 7 विकेट चटकाए हैं, जिसमें एक फाइफर भी शामिल है। तारा ने 5 वनडे और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश: 7 और 21 विकेट हैं।

मुंबई द्वारा रिटेन गए खिलाड़ी

विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में मुंबई को 7 स्लॉट भरने थे जिसमें एक ओवरसीज प्लेयर की जगह थी। मुंबई इंडियंस ने पूनम खेमनार, साइका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, मिल्ली इलिंगवर्थ और जी कामिलिनी सहित कुल 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। विमेंस प्रीमियर लीग का अगला सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी के बीच खेला जाएग। उससे पहले 28 अक्टूबर, 2026 को कोच्चि में WPL का ऑक्शन होगा।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अमनजोत कौर, एमेलिया केर*, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज*, नैट सीवर ब्रंट*, निकोला कैरी*, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल*, वैष्णवी शर्मा

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article