वायरल न्यूज़

ये जेल है या 5-स्टार होटल? पर्सनल वॉशरूम से लेकर कमरे में LED तक...स्वीडन की जेल का वीडियो देख भारतीय रह गए दंग

Sweden Prison Viral Video: स्वीडन की एक लग्जरी जेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय व्लॉगर गोपी कपाड़िया द्वारा दिखाए गए इस वीडियो में जेल के अंदर की सुविधाएं किसी 5-स्टार होटल जैसी नजर आती हैं।

Image

स्वीडन की जेल में मिलती हैं VIP सुविधाएं! (Photo: Instagram/gopikapadiavlogs)

Luxury Jail Sweden: भारत में 'जेल' का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर और सजा की तस्वीर आ जाती है। लेकिन इन दिनों स्वीडन की एक जेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की सोच ही बदल दी है। इस वीडियो को भारतीय व्लॉगर गोपी कपाड़िया ने शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में दिखाई गई जेल किसी आम जेल जैसी बिल्कुल नहीं लगती। अंदर का माहौल किसी लग्जरी हॉस्टल या अच्छे पीजी जैसा दिखता है। वहां न तो गंदगी है, न ही भीड़भाड़। हर कमरा साफ-सुथरा और अच्छी रोशनी से भरा हुआ है। कैदियों के लिए पर्सनल वॉशरूम, आरामदायक बेड और कमरे में LED जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

यहां की जेलों का मकसद सिर्फ सजा देना नहीं, बल्कि कैदियों को सुधारने पर फोकस

यह सब देखकर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि यह एक जेल है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि अगर जेल ऐसी हो, तो वहां रहना भी बुरा नहीं लगेगा। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि वहां के कैदी भारत के आम लोगों से ज्यादा आरामदायक जिंदगी जी रहे हैं। दरअसल, स्वीडन जैसे देशों में जेल का मकसद सिर्फ सजा देना नहीं, बल्कि कैदियों को सुधारना भी होता है। वहां उन्हें बेहतर माहौल दिया जाता है ताकि वे अपनी गलतियों से सीख सकें और समाज में वापस जाकर एक अच्छी जिंदगी जी सकें।

अभी तक लाखों लोगों ने देखा वयरल वीडियो

यह वीडियो लोगों के लिए इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि भारत और स्वीडन की जेलों के बीच का फर्क साफ दिखाई देता है। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर gopikapadiavlogs नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जब आप इस वीडियो के कमेंट बॉक्स को खोलेंगे तो आप कमेंट-कमेंट पढ़-पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article