वायरल न्यूज़

Viral Video: ब्लैक ड्रेस गनमैन संग दिखे खान सर, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Khan Sir Viral Video: खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फैंस की भारी भीड़ नजर आ रही है। वीडियो में वे सिक्योरिटी के साथ आते हैं, लोगों से मिलते हैं और फिर गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं।

Image

खान सर का वीडियो वायरल (Photo: X/@DineshRedBull)

Khan Sir Video: बिहार से निकलकर पूरे देश में पहचान बनाने वाले खान सर आज एक बेहद लोकप्रिय शिक्षक बन चुके हैं। वे ऑनलाइन कोचिंग के जरिए लाखों छात्रों को पढ़ाते हैं और यूट्यूब पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। उनकी खास पहचान उनके पढ़ाने के अनोखे और मजेदार तरीके से बनी है। कठिन से कठिन विषय को भी वे आसान भाषा में समझा देते हैं, जिससे बच्चे उन्हें बहुत पसंद करते हैं। खान सर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इन दिनों उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके चाहने वालों की बड़ी भीड़ नजर आती है। कई लोग उनसे मिलने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं।

खान सर के फैंस उन्हें देखकर नजर आए काफी खुश

यह नजारा देखकर साफ समझ आता है कि उनकी लोकप्रियता कितनी ज्यादा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खान सर तेज कदमों से वहां पहुंचते हैं। उनके साथ कुछ लोग भी होते हैं। सबसे आगे एक व्यक्ति काले कपड़ों में नजर आता है, जिसके पास हथियार होता है। वह शायद उनका अंगरक्षक है। उसके पीछे भी कुछ लोग साथ चलते दिखाई देते हैं। खान सर वहां मौजूद लोगों से मिलते हैं और उनका अभिवादन करते हैं। उनके फैंस उन्हें देखकर काफी खुश नजर आते हैं। कुछ ही देर बाद वह सफेद रंग की एक गाड़ी में बैठ जाते हैं और वहां से निकल जाते हैं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा में लगे लोग भी मौजूद रहते हैं।

खूब देख जा रहा है Viral Video

इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी लोकप्रियता की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनकी सुरक्षा को लेकर बातें कर रहे हैं। हालांकि, यह साफ है कि बढ़ती पहचान के साथ सुरक्षा भी जरूरी हो जाती है। कुल मिलाकर अगर कहें तो खान सर आज सिर्फ एक शिक्षक नहीं बल्कि एक बड़े सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। उनका यह वायरल वीडियो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और लोगों के बीच उनके प्रभाव को साफ तौर पर दिखाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया के एक्स पर @DineshRedBull नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है: खान सर नियमित रूप से अपने अस्पताल का दौरा करते हैं और वहां मौजूद लोगों से यह जानने की कोशिश करते हैं कि उन्हें सही इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article