वायरल न्यूज़

पुलिस अफसर बना फुटबॉल स्टार! फैन फेस्ट में दिखाए ऐसे करतब कि वायरल हो गया Video

सोशल मीडिया पर एक पुलिस वाले का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह पुलिस वाला वीडियो में अपने ऐसे-ऐसे फुटबॉल स्किल्स दिखा रहा है, जो किसी खिलाड़ी से कम नहीं हैं।

Image

फउटबॉल स्किल्स दिखाते हुए पुलिस जवान (Instagram/@Timesnow_Trending)

FIFA World Cup 2026 Viral Moments: फुटबॉल का जादू सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि यह लोगों के दिलों में भी आग लगा देता है। पूरी दुनिया में फीफा विश्वकप का गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें फुटबॉल के प्रति लोगों की दीवानगी देखने को मिल रही है। हाल में ऐसा ही एक शानदार और दिल खुश कर देने वाला वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या हुआ फैन फेस्ट में?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि यह वीडियो बोस्टन के फीफा फैन फेस्ट (FIFA Fan Fest) का है, जहां हजारों फैंस फुटबॉल का मजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान कोनोर हार्डी (Connor Hardy) नाम के एक पुलिस सार्जेंट ने कुछ ऐसा किया, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी।

पुलिस वाले ने दिखाए गजब के फुटबॉल स्किल्स

दरअसल, इस फैन फेस्ट में वे ड्यूटी पर थे लेकिन जब उन्होंने फैन्स का उत्साह देखा तो वे खुद अचानक फैंस के बीच बने फुटबॉल सर्कल में कूद पड़े और गेंद के साथ शानदार तरीके से जगलिंग (juggling) करने लगे। उनकी स्किल देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और चीयर करते हुए उनका उत्साह बढ़ाने लगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पल भर में बन गए स्टार

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस वाले के फुटबॉल स्किल्स इतने शानदार हैं कि उन्हें देख प्रोफेशनल फुटबॉलर की याद आ गई। उनका उत्साह बढ़ाने के लिए लोग जोर-जोर से चीयर करते दिख रहे हैं। उसी भीड़ में से किसी ने इस पुलिस वाले के वीडियो को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते कोनोर हार्डी (Conor Hardy) सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। फिलहाल उनकी और उनके इस वीडियो की चर्चा चारों तरफ हो रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो (Video) के वायरल होने के बाद लोग उस पुलिस वाले की फुटबॉल स्किल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि ऐसे पल ही वर्ल्ड कप को बहुत खास बनाते हैं। वहीं खुच अन्य लोगों ने लिखा कि इस पुलिस अफसर ने लोगों का दिल जीत लिया। एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया और कहा कि यही है असली स्पोर्ट्स स्पिरिट।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article