वायरल न्यूज़

Video: दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टूथब्रश, साइज में इंसान भी पड़ेंगे छोटे, बना डाला Guinness World Record

दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक टूथब्रश का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आप उस टूथब्रश की लंबाई और चौड़ाई देखकर दंग रह जाएंगे।

Image

दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टूथब्रश (Instagram/@GWR)

टूथब्रश हम सभी की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। सुबह उठते ही सबसे पहले इसी से दांत साफ किए जाते हैं। आमतौर पर किसी भी टूथब्रश का साइज 15-20 सेमी. होता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर टूथब्रश इंसान से भी बड़ा हो जाए तो कैसा लगेगा? ब्रिटेन में कुछ लोगों ने इसी कल्पना को सच कर दिखाया और दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टूथब्रश बना डाला।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कितना बड़ा है यह टूथब्रश?

इस विशाल टूथब्रश की लंबाई 2.008 मीटर यानी करीब 6 फीट 7 इंच है। इसकी ऊंचाई देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सामान्य टूथब्रश से कितना बड़ा होगा। इसे देखकर पहली नजर में शायद आपको यकीन ही न हो कि यह सच में टूथब्रश है। यह शानदार टूथब्रश रूथ एमोस, शॉन ब्राउन और जॉर्ज (Ruth Amos, Shawn Brown and George) ने मिलकर बनाया था। इसे साल 2023 में तैयार किया गया था। अब इस अनोखे कारनामे को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) 2027 में जगह मिली है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस टूथब्रश का एक वीडियो (Video) भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

बच्चों के आइडिया से बना विशाल ब्रश

इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोग किड्स इन्वेंट स्टफ (Kids Invent Stuff) से जुड़े हैं। इसका मकसद बच्चों के अनोखे और मजेदार आविष्कारों के आइडिया को असली रूप देना है। इसी तरह के एक शानदार आइडिया से यह विशाल इलेक्ट्रिक टूथब्रश तैयार किया गया। सामान्य टूथब्रश को हम आसानी से हाथ में पकड़कर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन 2 मीटर से ज्यादा लंबे इस ब्रश को देखकर ही इसकी विशालता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें इलेक्ट्रिक टूथब्रश की तरह काम करने वाली तकनीक को भी शामिल किया गया था।

देखकर हर कोई रह गया हैरान

दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टूथब्रश सिर्फ आकार में ही खास नहीं है, बल्कि इसे बनाने का तरीका और इसके पीछे का आइडिया भी काफी दिलचस्प है। सोशल मीडिया (Social Media) पर इसकी तस्वीरें और वीडियो लोगों का ध्यान खींचते रहे हैं। सोचिए, अगर इतना बड़ा टूथब्रश आपके बाथरूम में रखा हो तो उसे रखने के लिए भी शायद अलग जगह बनानी पड़े।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article