वायरल न्यूज़

VIDEO: 343 KM/H की रफ्तार से हवा में उड़ी नाव, फिर हुआ ऐसा चमत्कार कि देखकर कांप उठेंगे आप

हाई-स्पीड बोट रेस के दौरान करीब 343 KM/H की रफ्तार से दौड़ती नाव हवा में उड़ गई। हादसे का Video देखकर लोग हैरान रह गए, वहीं पायलट की टांग टूट गई।

Image

हाई स्पीड बोट रेस के दौरान हवा में उड़ी नाव (Instagram/@Timesnow_Trending)

अमेरिका में हुई एक हाई-स्पीड बोट रेस के दौरान ऐसा खतरनाक हादसा हुआ, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं। रेस में तेज रफ्तार से दौड़ रही एक नाव अचानक हवा में उड़ गई। बताया जा रहा है कि उस समय नाव की रफ्तार करीब 343 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। इतनी तेज रफ्तार में नाव का अचानक पानी से ऊपर उठ जाना बेहद खतरनाक था। कुछ ही सेकंड के लिए ऐसा लगा कि अब नाव पानी के अंदर पलटकर डूब जाएगी लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

रफ्तार इतनी तेज कि नाव हवा में उड़ गई

पावरबोट रेस में नावें बेहद तेज गति से पानी पर दौड़ती हैं। इसी दौरान एक नाव तेजी से आगे बढ़ रही थी। अचानक नाव का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और देखते ही देखते पूरी नाव पानी से ऊपर हवा में पहुंच गई। नाव के हवा में उछलते ही वह एक बार पलटी मारकर सीधे भी हो जाती है। फिर अगले ही पल वह जब पानी में गिरती है तो गनीमत रही कि वह नाव पानी में सीधे ही गिरी। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों की नजरें उस नाव पर ही टिकी रह गईं। इतनी ऊंचाई और रफ्तार के बाद नाव के पलट कर डूबने का खतरा काफी ज्यादा था। अगर नाव उलट जाती तो शायद वह पानी में डूब भी सकती थी लेकिन किस्मत ने इस बार अलग ही मोड़ लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पलटी नहीं, सीधी पानी पर उतरी नाव

हवा में जाने के बाद नाव वापस नीचे आई और सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वह उलटने के बजाय सीधी स्थिति में पानी पर आ गिरी। इस पूरे पल का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। वीडियो (Video) में नाव को हवा में उड़ते और फिर वापस पानी पर आते देखा जा सकता है। हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यह लोगों को हैरान भी कर रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद लोगों को यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि इतनी तेज रफ्तार से हवा में जाने के बाद भी नाव सही दिशा में वापस आ गई।

पायलट को आई चोट

इस हादसे में नाव के एक पायलट के पैर में चोट लगी और उसकी टांग टूट गई। हालांकि, इतनी खतरनाक दुर्घटना के बावजूद उसकी जान बच गई। रेसिंग बोट का हवा में उड़ना अपने आप में बेहद डरावना था। ऐसे में पायलट का गंभीर स्थिति से बच निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।

Video देखकर लोग रह गए दंग

हादसे का वीडियो (Video) सामने आने के बाद लोग नाव की रफ्तार और दुर्घटना के खतरनाक नजारे को देखकर हैरान हैं। कुछ ही सेकंड में रेस का रोमांच डरावने हादसे में बदल गया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article