वायरल न्यूज़

Video: बीच पर धो रहे थे गाड़ी, लहरों ने कार को समुद्र में फंसाया, निकालने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक टोयोटा फॉर्च्यूनर को समुद्र किनारे खड़ा करके धो रहे हैं लेकिन उनकी यह बेवकूफी जल्द ही एक आफत में बदल गई।

Image

कार को निकालने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन (X/@gharkekalesh)

कई बार लोगों की मजाक-मस्ती उन्हें खुद ही भारी पड़ जाती है। हाल में कुछ ऐसा ही हुआ गुजरात से गोवा आए कुछ टूरिस्ट्स के साथ। जिनका वीडियो भी इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जहां वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि कुछ लोग एक टोयोटा फॉर्च्यूनर को समुद्र किनारे खड़ा करके धो रहे थे लेकिन उनकी यह बेवकूफी जल्द ही एक आफत में बदल गई।

समुद्र किनारे धो रहे थे फॉर्च्यूनर कार

घटना रविवार (22 मार्च 2026) की सुबह की बताई जा रही है। जहां अहमदाबाद से गोवा आए टूरिस्ट ने अपनी फॉर्च्यूनर कार को समुद्र के पानी से धोने के लिए बीच पर ले गया। शुरुआत में सब ठीक लग रहा था, लेकिन हाई टाइड के समय अचानक उठी तेज लहरों ने कार को रेत में धंसा दिया। कार थोड़ी बहुत पानी में डूब भी गई। पहले तो उसे बाहर निकालने की बहुत कोशिश की गई, मगर वह कार आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही थी।

ये भी पढ़ें:

समुद्र में फंसी कार को निकालने के लिए बुलाई गई क्रेन

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग घबराकर कार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले दूसरे वाहन से खींचने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार JCB या क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर गोवा पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को लापरवाही बरतने और बीच सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने और रेकलेस ड्राइविंग के आरोप में हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

लोगों ने पर्यटकों के इस कारनामे का उड़ाया मजाक

फिलहाल सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना पर उन टूरिस्ट्स का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। कोई कह रहा है "समुद्र में फ्री कार वॉश", तो कोई लिख रहा है "Fortuner ने सोचा होगा वो एम्फीबियस कार है"। लेकिन हकीकत में यह लापरवाही महंगी पड़ सकती थी। गोवा पुलिस ने सभी टूरिस्ट्स से अपील की है कि वे बीच नियमों का सम्मान करें और ऐसी फन एक्टिविटी से बचें, जो खतरे में बदल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article