हमारे जीवन में कभी-कभी कोई यात्रा बहुत ही यादगार बन जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ फ्लाइट में सफर कर रहे एक शख्स के साथ, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री फ्लाइट की एयर होस्टेस से एक छोटी सी डिमाड कर देता है। जिसके बाद वह होस्टेस उस यात्री की इच्छा पूरी भी कर देती है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
ये थी यात्री की डिमांड
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vanshmotwani23 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारतीय यात्री एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट में सफर कर रहा होता है। सफर के दौरान वह फ्लाइट अटेंडेंट से पूछता है कि क्या वह कॉकपिट के अंदर जा सकता है। सुरक्षा नियमों के कारण उड़ान के दौरान ऐसा करना संभव नहीं होता, इसलिए एयर होस्टेस उसे बताती है कि फ्लाइट के दौरान तो ये नहीं हो सकता।
लैंडिंग के बाद मिला मौका
फिर एयर होस्टेस यात्री से कहती हैं कि विमान के लैंड होने के बाद उसे कॉकपिट देखने की अनुमति मिल सकती है। जब फ्लाइट लैंड हो जाती है, तो एयर होस्टेस अपने वादे के मुताबिक उस यात्री को कॉकपिट के अंदर ले जाती हैं। जहां वह पायलट और दूसरे क्रू मेंबर से मिलता है और कॉकपिट के अंदर का नजारा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी करता है।
सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आया यह वीडियो
यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को एयरलाइन स्टाफ का विनम्र और मददगार व्यवहार काफी पसंद आया। वीडियो के कैप्शन में यात्री ने लिखा कि वह इस बेहतरीन अनुभव के लिए हमेशा एतिहाद एयरवेज का आभारी रहेगा। उसने फ्लाइट स्टाफ को बहुत ही स्वीट और हेल्पफुल बताया।
एयरलाइन ने भी दिया जवाब
दिलचस्प बात यह है कि वीडियो पर एतिहाद एयरवेज ने भी कमेंट किया और अच्छे फीडबैक के लिए यात्री का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगे भी उनकी फ्लाइट से यात्रा करेगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
