बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) रिलीज से पहले ही फिल्मी दुनिया में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह है, तो दूसरी तरफ इसे देखने वाले सितारे भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रिलीज से ठीक पहले सिंगर बादशाह ने फिल्म देखने के बाद ऐसा रिव्यू दिया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। वहीं, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म की टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय सिनेमा के लिए खास बताया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Jailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर बदलेगी रजनीकांत की मूवी? 30 मिनट के नए सीन देखकर खुश होंगे फैंस)
बादशाह को रुला गई रणबीर कपूर की 'रामायण'
बादशाह ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि हर एक सीन बेहद शानदार है और फिल्म के किरदार असली लगते हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से रामायण की कहानी जानते हुए भी फिल्म देखते समय उनकी आंखों में आंसू आ गए। बादशाह ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की भी जमकर तारीफ की। खास तौर पर जटायु वाले सीन को उन्होंने बेहद शानदार बताया। उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह के काम की तारीफ करते हुए लोगों से फिल्म देखने की अपील की।
अल्लू अर्जुन ने बताया भारतीय संस्कृति की पहचान
वहीं, अल्लू अर्जुन ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और पहचान को दुनिया के सामने रखने की कोशिश है। उनके मुताबिक, यह फिल्म भारतीय सिनेमा को एक नए स्तर पर ले जाने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर इस कहानी का समर्थन करने की अपील भी की।
ऋषभ शेट्टी को भी फिल्म से बड़ी उम्मीदें
'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अपनी पुरानी कहानियों और संस्कृति को इतने बड़े स्तर पर पर्दे पर देखना गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 'रामायण' इतिहास रचेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर यानी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि सितारों की तारीफ के बाद दर्शकों से इसे कैसा प्यार मिलता है।
