वायरल न्यूज़

बाइक पर सिर्फ 10 मिनट बैठने का था चैलेंज, फिर भी इस अजीब शर्त के सामने चूके लोग, Viral हुआ यह अनोखा कॉन्टेस्ट

हाल में सोशल मीडिया पर एक बेहद ही अनोखे कॉन्टेस्ट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें इस चैलेंज को जीतने वाले को प्राइज में बाइक दी जा रही थी।

Image

कॉन्टेस्ट में शामिल लोग (X/@srkntnyldz)

सोशल मीडिया पर कई डेयर चैलेंज के वीडियो (Video) आए दिन देखने को मिल जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त खूब वायरल (Viral) हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल को उल्टा कर ऊपर छत से अटैच कर दिया गया है। साथ ही लोगों को यह चैलेंज दिया गया है कि जो भी इस बाइक पर उल्टा होकर 10 मिनट तक लटका रहेगा, उसे यह बाइक मुफ्त में दी जाएगी। इस चैलेंज को जीतने के लिए तमाम लोगों ने कोशिश की लेकिन वे सब एक-एक कर असफल होते चले गए।

कहां आयोजित हुआ था यह कॉन्टेस्ट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @srkntnyldz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में इस अनोखे कॉन्टेस्ट के बारे में बताया भी गया है। जहां बताया जा रहा है कि यह अनोखा कॉन्टेस्ट ब्राजील में एक मोटरसाइकिल स्टोर की ओपनिंग के दौरान रखा गया था।

शख्स ने जीता चैलेंज

तीन दिन तक चले इस चैलेंज में अधिकतर लोगों के असफल होने के बाद एक ऐसा भी शख्स सामने आया जिसने इस चैलेंज को ना सिर्फ जीता बल्कि एक नया रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल, इस शख्स ने चैलेंज के शर्तों के तहत 10 मिनट के बजाय 40 मिनट तक उस मोटरसाइकिल पर वैसे ही लटका रहा जैसा कि शर्त में कहा गया था।

शख्स ने इसे कैसे बनाया संभव

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि इस शख्स ने उस उल्ट बाइक पर स्थिर बने रहने के लिए उसने बाइक के हैंडल में अपने पैरों को फंसा लिया है और अपने हाथों ने उसने बाइक का मड गार्ड पकड़ लिया है। जिससे वह एक ही जगह पर टिका रह गया। ऐसे करके वह 40 मिनट तक बाइक पर स्थिर लटका रहा और इस कॉन्टेस्ट को जीत लिया। उस शख्स को वह मोटरसाइकिल इनाम में दी गई।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह काम देखने में जितना आसान लग रहा है, उतना है नहीं। दूसरे ने लिखा, भाई ने जरूरत से ज्यादा मेहनत कर दी। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और शख्स के चैलेंज जीतने पर उसे बधाई दी और साथ ही इसके दिमाग और बैलेंस करने के तरीके की खूब तारीफ भी की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article