Delhi Traffic Alert: त्योहारी सीजन से ठीक पहले दिल्ली के बाजारों में भारी भीड़भाड़ देखने को मिल रही है। खरीदारी के लिए घरों से निकल रहे लोगों की भीड़ का असर अब सड़कों पर दिखाई दे रही है। दक्षिण दिल्ली के साउथ एक्स मार्केट के बाहर रिंग रोड पर बुधवार की शाम भीषण जाम लगा हुआ है, जिससे वाहन कछुए की चाल में बढ़ रहे हैं।
बुधवार शाम की तस्वीरों में रिंग रोड-साउथ एक्सटेंशन के आसपास कई किलोमीटर तक गाड़ियां जाम में फंसी नजर आईं। सड़क के दोनों तरफ यातायात की रफ्तार बेहद धीमी रही। त्योहारी खरीदारी के लिए निकले लोगों और पीक आवर के ट्रैफिक के चलते इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
