वायरल न्यूज़

मौत के कुएं में उतरी मिलिट्री गाड़ी, Video में दिखा रियल लाइफ एक्शन सीन, नजारा देख आप भी रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। वीडियो में एक मिलिट्री वाहन मौत के कुएं में उतरकर खतरनाक स्टंट दिखाता है और फिर सुरक्षित बाहर निकल आता है।

Image

मौत के कुएं में उतरी मिलिट्री गाड़ी (X/@iPreetiTiwari)

इस बात को लेकर कोई दो राय नहीं है, चाहें मुश्किलें कैसी भी हों, उन्हें पार करने का अदम्य साहस हमारे देश के जवानों में कूट-कूट कर भरा है। हर चुनौती को पार करने वाले देश के इन्हीं जवानों के भरोसे पूरा वतन चैन की नींद सो पाता है। हाल में एक ऐसी ही मुश्किल चुनौती को पार करते सेना की गाड़ी को देखा गया। जहां वह मौत के कुएं में उतरकर उसे पार भी कर जाती है। यह काम जोखिम भरा और मुश्किल भरा था, लेकिन मिलिट्री वाहन चालक ने अपनी सूझबूझ से उस गाड़ी को मौत के कुएं से बाहर निकाल लिया।

ये भी पढ़ें:

ड्राइवर ने दे डाली ग्रैविटी को मात!

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि सेना का एक ट्रक एक ढलान भरे गड्ढे में उतरता है, जो देखने में किसी मौत के कुंए की तरह ही लग रहा है। आप देख सकते हैं कि इस स्लोप वाले गोल गड्ढे पर प्लास्टर किया गया है और ऊपर से पानी की धार भी इस पर बहते दिख रही है। ऐसे में पहले तो वह ट्रक चालक उस वाहन को कई बार गड्ढे से बाहर निकालने की कोशिश करता है लेकिन गाड़ी बार-बार फिसलकर नीचे आ जाती है। फिर उस वाहन चालक ने यहां पर फिजिक्स के रूल को अप्लाई किया और गाड़ी को गोल-गोल घुमाते हुए कुंए की दीवार पर चलाने लगा। जिससे वाहन ऊपर की तरफ बढ़ने लगी और ऐसे ही करके वह चालक उस मिलिट्री वाहन को बाहर निकाल लेता है।

वायरल वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @iPreetiTiwari नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रिया भी आई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ड्राइवर ने तो ग्रैविटी को भी मात दे डाली।" दूसरे ने लिखा, "ये तो फिल्मों से भी ज्यादा खतरनाक लग रहा है।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और उस मिलिट्री वाहन चालक की बहादुरी और ट्रेनिंग की खूब तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों ने इसे रियल एक्शन सीन बताया तो कुछ ने हैरानी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article