वायरल न्यूज़

Watch: हाई हील्स ने करवा दी बेइज्जती! कैटवॉक के दौरान मॉडल का लड़खड़ाया पैर, रैंप पर गिरी धड़ाम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 28, 2023, 05:53 PM IST

Viral Video: पेरिस में आयोजित वैलेन्टिनो स्प्रिंग फैशन शो में रैम्‍प पर कैटवॉक चल रहा था। इस रैंप वॉक में शामिल होने के लिए कई मॉडल्स पहुंची हुई थीं। इसमें 58 साल की अमेरिकी सुपरमॉडल क्रिस्‍टीन मैक्‍मेनेमी भी शामिल हुई थीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वैलेन्टिनो स्प्रिंग फैशन शो का वीडियो
  • अमेरिकी सुपरमॉडल हुई थीं शामिल
  • रैंप पर लड़खड़ाकर गिर गईं मॉडल

Viral Video: फैशन वीक या बड़े फैशन प्रोग्राम में आपने मॉडल्स को रैंप वॉक करते देखा होगा। रैंप वॉक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फ्रांस की राजधानी में हाल ही में एक फैशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इस दौरान एक मॉडल रैंप वॉक करते समय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक मॉडल लड़खड़ाकर गिरती नजर आ रही है। इसके बाद वह आलोचना का शिकार हो जाती है।

हादसे का शिकार हुई मॉडल

रिपोर्ट के अनुसार, घटना पेरिस में आयोजित वैलेन्टिनो स्प्रिंग फैशन शो की है। यहां रैम्‍प पर कैटवॉक चल रहा था। इस रैंप वॉक में शामिल होने के लिए कई मॉडल्स पहुंची हुई थीं। इसमें 58 साल की अमेरिकी सुपरमॉडल क्रिस्‍टीन मैक्‍मेनेमी भी शामिल हुई थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रिस्टीन का रैम्‍प पर चलते हुए अचानक संतुलन बिगड़ जाता है। इसके बाद वह लड़खड़ाकर रैंप पर ही गिर जाती हैं। मॉडल का इस तरह गिरना लोगों को अचंभे में डाल रहा है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article