वेब सीरीज

Rise and Fall 2: लड़ाई के बाद बेकाबू हुए Manish Kashyap, सेट को तोड़कर निकले शो से बाहर

Rise and Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में कंटेस्टेंट मनीष कश्यप ने गुस्से में आपा खोकर सेट पर तोड़फोड़ की। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

Image

मनीष कश्यप ने की राइज एंड फॉल 2 में तोड़फोड़/फोटो क्रेडिट- एमएक्स प्लेयर

Rise and Fall 2: ओटीटी का धमाकेदार रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise and Fall 2) इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। शो में नए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई, जिसमें ऋषभ जायसवाल, जसवंत भोपाना और सोनम मलिक का नाम शामिल है। वहीं हर दिन शो में पेंटहाउस एयर वर्कर्स के बीच पावर को लेकर खींचातानी चली रहती है। इस बीच शो के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देख सभी हैरान रह गए। सोनम मलिक संग लड़ाई के बाद मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने सेट को तोड़ा और शो से बाहर भी निकल गए। क्या है ये पूरी खबर पढ़िए इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'लॉकअप 2' फेम Akanksha Chaudhary संग हुई धोखाधड़ी, इवेंट टीम ने कर लिया था किडनैप)

मनीष कश्यप और सोनम मलिक की लड़ाई

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के लेटेस्ट एपिसोड में सोनम मलिक और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच लड़ाई होती है। इस दौरान प्रियंका मनीष कश्यप के पास जाकर नाराजगी जताती है क्योंकि कंटेस्टेंट ने उनका स्टैंड नहीं लिया। इस दौरान मनीष कश्यप और सोनम मलिक के बीच जमकर बहस होती है। सोनम लड़ाई में मनीष को बदतमीज कहकर उन्हे कहती हैं कि पूछ मत बनो। इसके बाद मनीष अपने गुस्से का आपा खो दिया और माइक उतारकर दीवार पर दे मारा। सिर्फ यही नहीं मनीष स्टोररूम में जाकर पैर से दरवाजा तक तोड़ देते हैं। दरवाजा टूटते ही मनीष शो से बाहर हो जाते हैं। हालांकि मनीष की घर में वापसी होती है और वे सभी से अपने अपभद्र व्यवहार की माफी मांग लेते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'लॉकअप 2' फेम Akanksha Chaudhary संग हुई धोखाधड़ी, इवेंट टीम ने कर लिया था किडनैप)

गौतम गुलाटी ने की मांग

एपिसोड में आगे गौतम गुलाटी मेकर्स से कहते हुए दिखाई दिए की मनीष ने माइक फेंका जो किसी कंटेस्टेंट को चोट पहुंचा सकता था। वहीं गौतम का मानना है कि मनीष को ये पसंद नहीं आया की किसी लड़की ने उन्हे कंफ्रंट किया। वहीं रियलिटी शो से अब तक, सिवेत तोमर, तेज प्रताप यादव, करण पटेल, राज ग्रोवर और कायरा एलिमिनेट हो चुके हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article