भारत के निषाद कुमार ने एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की लंबी कूद टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। 27 साल के निषाद ने पिछले पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। तब उन्होंने तीसरे और 5वें प्रयास में 7.11 मीटर की छलांग लगाई थी। दो बार पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुके निषाद कुमार जारी खेलों में अपने पसंदीदा इवेंट हाई जंप T47 में भी हिस्सा लेंगे। उज्बेकिस्तान के ओमादबेक खासानोव ने 6.99 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जबकि श्रीलंका के मोहम्मदु सफरान ने 6.55 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
T47 कैटेगरी उन खिलाड़ियों के लिए होती है, जिनके हाथों के ऊपरी हिस्से में शारीरिक अक्षमता होती है। निषाद कुमार जब महज छह साल के थे, तब हिमाचल प्रदेश स्थित अपने खेत में घास काटने वाली मशीन की चपेट में आने से उनका दायां हाथ कट गया था।
