दुनिया

Video: 'एक दिन हम सब मरेंगे...' मौत पर प्रवचन दे रहे पादरी पर गिरा विशाल क्रॉस, लाइव प्रार्थना सभा में गई जान

पादरी फादर पैट्रिसियो सांचेज मोलिनारी की लाइव प्रार्थना सभा के दौरान विशाल क्रॉस गिरने से मौत हो गई। हादसे से कुछ देर पहले वह जीवन और मृत्यु पर प्रवचन दे रहे थे। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

Image

पादरी फादर पैट्रिसियो सांचेज मोलिनारी की विशाल क्रॉस गिरने से मौत

इक्वाडोर के गुआयाकिल में पादरी फादर पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी ने हादसे से कुछ ही पल पहले ही जीवन की नश्वरता (अस्थाई प्रकृति) के बारे में बात की थी। उन्होंने प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से अपील की थी कि वे अपना समय फोन पर कम बिताएं और ईश्वर तथा अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा समय बिताएं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इक्वाडोर में एक कैथोलिक पादरी की उस समय मौत हो गई, जब लाइव-स्ट्रीम हो रही प्रार्थना सभा (मास) के दौरान उनके पीछे टंगा एक बड़ा क्रॉस (ईसा मसीह का प्रतीक) उनके सिर के पिछले हिस्से पर आ गिरा। इससे कुछ ही पल पहले उन्होंने जीवन की नश्वरता पर उपदेश दिया था।

ग्वायाकिल के आर्चडायसीस (धार्मिक क्षेत्र) ने घोषणा की कि फादर पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी, जो ग्वायाकिल के 'चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ परपेचुअल हेल्प' में पैरिश पादरी थे, का निधन हो गया।

अचानक क्रॉस आगे की ओर झुका और पादरी के ऊपर आ गिरा

वीडियो में दिखा कि पादरी वेदी के पीछे खड़े होकर प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों की ओर देख रहे थे, और उन्हें इस बात का बिल्कुल पता नहीं था कि उनके पीछे क्या हो रहा है। तभी अचानक क्रॉस आगे की ओर झुका और पादरी के ऊपर आ गिरा

क्रॉस लगने के बाद मोलिनारी दोबारा नहीं उठ सके। वहां मौजूद लोग चिल्लाने और रोने लगे; कई लोग उनकी मदद के लिए दौड़े और एम्बुलेंस को फोन किया। बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन अधिकारियों के अनुसार, उसी दिन पादरी को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे से कुछ ही पल पहले पादरी ने मौत के बारे में बात की थी

एक दुर्भाग्यपूर्ण संयोग यह रहा कि हादसे से कुछ ही समय पहले, मोलिनारी मौत और जीवन की नश्वरता के बारे में बात कर रहे थे। अपने उपदेश के दौरान, उन्होंने ईसा मसीह के वचनों का जिक्र किया और लोगों से कहा कि वे अपना जीवन फोन पर स्क्रॉल करने में बर्बाद न करें, बल्कि ईश्वर और अपने प्रियजनों को समय दें।उन्होंने प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से कहा, 'एक दिन, हम सभी की भी मृत्यु हो जाएगी। कई बार, हम जिन चीजों में अपना समय बिताते हैं, उनका उतना महत्व नहीं होता, जितना कि ईश्वर के साथ बिताए गए समय का होता है।' इसके बाद उन्होंने एक और प्रार्थना शुरू की और ईश्वर से वहां मौजूद लोगों को आशीर्वाद देने के लिए कहा। तभी, उनके पीछे दीवार पर लगा क्रॉस अचानक उखड़ गया और उन पर आ गिरा।

पादरी के निधन पर चर्च में शोक

गुआयाकिल के आर्चडायसीस ने एक बयान में मोलिनारी के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने पादरी के जाने पर गहरा दुख जताया है, जिन्होंने सेंट्रल विकेरिएट स्थित 'चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ परपेचुअल हेल्प' में अपनी सेवाएं दी थीं। रविवार शाम को उनकी याद में यूकेरिस्ट का आयोजन किया गया था। दीवार से भारी क्रूस (क्रॉस) के अलग होने के कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हैं। चर्च के अधिकारियों ने इस घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

Video साभार- Open Source Intel

@Osint613

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें