Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में यंग डीएसए (Yung DSA) और काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के बीच लगातार अनबन चल रही है। दोनों बेशक एक दूसरे से ठीक से बात कर लेते हैं, लेकिन जब भी बात टास्क और गेम की होती है, तो दोनों एक दूसरे के खिलाफ ही खड़े होते हैं। काजी यंग को मच्छर कहते हैं और यंग भी बदले में काजी के लिए तुकबंदी में बातें करते हैं। इस हफ्ते स्काउट ने काजी और यंग की बर्तन धोने की ड्यूटी लगाई है और इसी वजह से अब दोनों के बीच कलेश होने वाला है। शो के नए प्रोमो में दोनों बुरी तरह लड़ते झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: RAPO23: रितेश देशमुख की साउथ सिनेमा में एंट्री, Ram Pothineni की फिल्म में निभाएंगे विलेन का रोल
यंग और काजी के बीच हुई बहसबाजी
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें यंग बर्तन की ड्यूटी कर रहे होते हैं लेकिन काजी तौकीर गायब होते हैं। इस मौके पर स्काउट ओपी काजी को लेकर आते हैं और उन्हें बर्तन धोने के लिए कहते हैं। इस मौके पर काजी अचानक ही बोल लड़ते हैं, '30 प्रतिशत मेरा और 70 प्रतिशत उसका।' काजी की ये बात यंग को अच्छी नहीं लगती और फिर वह भी बोल देते हैं, '70 प्रतिशत वगैराह मेरे साथ मत कर।' इस पर काजी बोलते हैं, 'मैं यहां पर चार बार आकर गया हूं।' तो यंग भी बोल देते हैं, 'चार बार चाय पीने आए हो। बर्तन धोने नहीं आए।' इसी तरह दोनों की बहसबाजी चलती रहती हैं। इस मौके पर काजी यंग के बोलने की स्टाइल की नकल उतारते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग के बीच उनकी अगली फिल्म पर आया अपडेट, नुसरत भरूचा को लेकर विक्की जैन ने कही ये बातकाजी और यंग के बीच आए मनीष और आसिफ
काजी तौकीर और यंग की बहसबाजी यहां शांत नहीं होती। काजी इस मौके पर भी यंग को मच्छर कह देते हैं, जिसके बाद यंग भी जवाब देना शुरू करते हैं। हालांकि, दोनों की बहसबाजी का आम्रपाली दुबे और लव गिल काफी मजे लेती हैं। दोनों काजी पर खूब हंसती हैं। दूसरी तरफ मनीष और आसिफ, काजी और यंग को भिड़ने से रोकते हैं। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है।
