वायरल न्यूज़

Video: खेल-खेल में लड़के ने बोल दिया I Love You, आगे की बात सुनकर शर्म के मारे लाल हो गई लड़की

Viral Video: लड़का उस लड़की से रैपिड फायर स्टाइल में कुछ सवाल पूछता नजर आ रहा है। इसमें लड़का I Love के साथ आधा शब्द बोलता है। इसके बाद का शब्द लड़की को बोलना है।

Image

वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक अनजान लड़का और लड़की से जुड़ा है। इस वीडियो में दिख रहा लड़का एक रिपोर्टर है, जो माइक लेकर लड़की से मजेदार सवाल पूछ रहा है। दरअसल, लड़का और लड़की के बीच सवाल-जवाब का खेल चल रहा होता है। इस दौरान लड़का उस लड़की से अचानक I Love You बोल देता है। इसके बाद लड़की का जो एक्सप्रेशन होता है, वह लोगों का दिल जीत रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल, लड़का उस लड़की से रैपिड फायर स्टाइल में कुछ सवाल पूछता नजर आ रहा है। इसमें लड़का I Love के साथ आधा शब्द बोलता है। इसके बाद का शब्द लड़की को बोलना है। जब खेल शुरू होता है तो लड़का कहता है, 'I Love Tik' इसके जवाब में लड़की कहती है 'Tok' यानि जो शब्द बनकर तैयार होता है। वह TikTok होता है। इसके बाद लड़का 'I Love Insta' कहता है और लड़की 'Gram' बोलकर 'Instagram' शब्द पूरा करती है। देखें वीडियो-

अब लड़का 'I Love Face' कहता है तो लड़की 'book' बोलकर 'Facebook' शब्द पूरा करती है। इसी बीच लड़का अचानक 'I Love You' बोलता है, जिसे सुनते ही लड़की शॉक्ड रह जाती है। वह लड़के से सवाल Pass करने को कहती है। तब लड़का उसे बताता है कि 'I Love You' के जवाब में 'Tube' बोलना था। जिससे 'Youtube' शब्द बनता। यह सुनकर लड़की का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। उसे समझ आ जाता है कि उसका दिमाग गलत दिशा में चला गया। इस वीडियो को @coimbatore_guru नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article