वायरल न्यूज़

Video: बाज को अपना शिकार बनाना चाहता था सांप तभी बीच में आ गई शेरनी, फिर जो हुआ देखकर कहेंगे- किस्मत हो तो ऐसी

Viral Video: आप देख पाएंगे कि सांप ने बाज को अपने कब्जे में किया हुआ है। वीडियो में दिख रहा सांप ब्लैक मांबा बताया जा रहा है, जिसे दुनिया का सबसे खूंखार सांप माना जाता है। आप देख पाएंगे कि ब्लैक मांबा ने बाज को मौत के मुंह में उतारने की तैयारी कर रखी है।

Image

सांप और शेरनी का वीडियो (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Viral Video: जंगल की दुनिया से हर दिन हैरान करने वाली चीजें देखने को मिलती हैं। जंगल में कब, कहां, कौन, किसका शिकार बन जाए... कुछ कहा नहीं जा सकता है। जंगल से इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आपको जो चीजें देखने को मिलेंगी, उसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। यह वीडियो एक शेरनी, एक बाज और एक सांप से जुड़ा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक सांप पक्षियों के राजा बाज को अपना शिकार बनाने की फिराक में है।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख पाएंगे कि सांप ने बाज को अपने कब्जे में किया हुआ है। वीडियो में दिख रहा सांप ब्लैक मांबा बताया जा रहा है, जिसे दुनिया का सबसे खूंखार सांप माना जाता है। आप देख पाएंगे कि ब्लैक मांबा ने बाज को मौत के मुंह में उतारने की तैयारी कर रखी है। इस दौरान बाज जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है। इसी बीच वहां पर एक शेरनी पहुंच जाती है। फिर शेरनी जो करती है, उसकी उम्मीद सांप और बाज ने भी की होगी। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि शेरनी उस सांप के सामने अपना दांव आजमाने लगती है। वह चाहती थी कि सांप उसे छोड़कर चला जाए, जिससे वह बाज को अपना शिकार बना ले। आगे देखा जा सकता है कि सांप उस शेरनी की डर से बाज को छोड़ देता है। यहीं बाज की किस्मत चमक जाती है और वह तुरंत ही आसमान में उड़ जाता है। वीडियो को @SanUvacha नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article