वायरल न्यूज़

Viral Video: मुरझाए खीरों को केमिकल से ताजा कर रहा था सब्जीवाला, लोग बोले- ये तो सरेआम कैंसर बेच रहा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सब्जीवाला सरेआम मुरझाए खीरों में केमिकल मिला रहा था। इस नजारे को देखकर हर कोई दंग रह गया।

Image

खीरे में मिला रहा था केमिकल (तस्वीर साभार- @KUNDAN00PATEL)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोग भावुक भी हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स खीरे के साथ ऐसा खिलवाड़ कर रहा था, जिसे देखकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। आलम ये है कि लोग इस मामले की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

    ये तो हम सब जानते हैं आज कल चीजों में मिलावट की खबरें काफी आती रहती हैं। ज्यादातर चीजों में मिलावट किया जा रहा है। रोजना कई चौंकाने वाले खुलासे भी होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक सब्जीवाला मुरझाए खीरे में रंग मिलाकर उसे ताजा करने की कोशिश कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि सब्जीवाला यह काम खुलेआम कर रहा है। किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, देखें वीडियो...

    हैरान करने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकर गया होगा। कई लोंगो को तो इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। एक्स पर इस वीडियो को '@KUNDAN00PATEL'नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस कमेंट भी किए हैं। किसी का कहना है कि ये तो सरेआम कैंसर बेच रहा है। कुछ का कहना है कि अब तो हरी सब्जी भी बंद करना पड़ेगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article