वायरल न्यूज़

पहाड़ों पर जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी, बाइक का बिगड़ा बैलेंस, हवा में उछले युवक, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया यह Video

उत्तराखंड पुलिस ने पहाड़ी सड़क पर बाइक हादसे का वीडियो शेयर करते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा का मैसेज दिया। वीडियो को पोस्ट कर पुलिस ने तेज रफ्तार से बचने और हेलमेट पहनने की भी अपील की है।

Image

पहाड़ी रास्ते पर बाइक सवारों की लापरवाही पड़ी भारी (X/@uttarakhandcops)

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सिर्फ कुछ सेकंड का है, लेकिन इसमें सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही का अंजाम साफ-साफ देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने इस वीडियो (Video) को शेयर करते हुए लोगों से पहाड़ी सड़कों पर सावधानी बरतने और हेलमेट पहनने की अपील की है।

सड़क पर कंट्रोल से बाहर हुआ बाइक, सवार युवक हुए घायल

वीडियो की शुरुआत एक पहाड़ी सड़क से होती है। सड़क पर घुमावदार मोड़ है और किनारे काले-सफेद रंग के बैरियर बने हुए हैं। सामने एक बाइक पर दो लोग जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन दोनों बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ है। जैसे ही बाइक मोड़ के करीब पहुंचती है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है। बाइक बैरियर से टकराती है और दोनों बाइक सवार सड़क पर मुंह के बल गिर जाते हैं। टक्कर के बाद बाइक कुछ दूरी तक सड़क पर फिसलती हुई जाती है और धूल उड़ती दिखती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो के जरिए लोगों को दिया सबक

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क पर जरा सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। खासकर पहाड़ी इलाकों में सड़क के मोड़ कई बार काफी तीखे और संकरे होते हैं। ऐसे रास्तों पर वाहन की रफ्तार ज्यादा होने पर अचानक अनियंत्रित वाहनों को कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है। इसी वीडियो के जरिए उत्तराखंड पुलिस ने लोगों को एक खास मैसेज भी दिया है। पुलिस ने अपने पोस्ट पर वीडियो के बैकग्राउंड में ‘ये क्या हुआ, कैसे हुआ’ गाना भी लगाया है और इस गाने का जिक्र करते हुए लिखा है कि ध्यान गाने में नहीं, बल्कि सड़क पर सावधानी में होना चाहिए।

पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

साथ ही पुलिस ने पहाड़ी मोड़ों पर वाहन की गति कम रखने और हेलमेट पहनने की अपील की है। दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए हेलमेट बेहद जरूरी सुरक्षा साधन है। सिर्फ बाइक चलाने वाले व्यक्ति को ही नहीं, पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए। पहाड़ी सड़कों पर ड्राइविंग या बाइक चलाते समय कुछ और बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। अंधे मोड़ पर अचानक ओवरटेक करने से बचना चाहिए। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन नहीं चलाना चाहिए और अपनी लेन में रहकर ही आगे बढ़ना चाहिए। जरूरत के मुताबिक हॉर्न का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, ताकि सामने से आने वाले वाहन को आपकी मौजूदगी का पता चल सके।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article