वायरल न्यूज़

VIDEO: ना हाथों का सहारा ना किसी सपोर्ट की जरूरत, मुंह और ठुड्डी के सहारे हवा में उठाई साइकिल, स्टंट देख दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी टैलेंट का एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्रामीण लड़का बिना किसी सुरक्षा उपकरण के, भारी-भरकम साइकिल को अपनी ठुड्डी के सहारे हवा में संतुलित करता नजर आ रहा है।

Image

अनोखा देसी टैलेंट (तस्वीर साभार- @afjalkhan50k)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर किसी चीज की कमी नहीं है, तो वो है अनोखा देसी टैलेंट (Talent Video)। इंटरनेट पर रोजाना ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्दें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे लोगों के दिलो दिमाग पर छा जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गए हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में एक गांव की सड़क पर लड़का स्टंट करता हुआ दिखाई देता है। शुरुआत में वह साइकिल को अपने हाथों से उठाता है और फिर उसे सीधे अपनी ठुड्डी पर संतुलित कर लेता है। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि साइकिल पूरी तरह हवा में टिकी होती है और लड़का बिना हाथों का सहारा लिए बड़े आराम से हाथ फैलाकर पोज देता है। वीडियो में लड़के की एकाग्रता और संतुलन का स्तर देखने लायक है। साइकिल का वजन और उसका आकार ऐसा होता है जिसे मुंह या चेहरे के सहारे रोकना बेहद मुश्किल काम है, लेकिन इस लड़के ने इसे इतनी आसानी से किया जैसे यह उसके रोज का काम हो। देखें वीडियो...

    अनोखा देसी टैलेंट

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोचे रहे होंगे कि ये तो सच में अद्भुत टैलेंट है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को afjalkhan50k नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग लड़के की कला और मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि हुनर किसी पहचान का मोहताज नहीं होता,तो वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि साइकिल चलाने की इतनी भी क्या जल्दी थी। लेकिन, यहां आपको बता दें कि ऐसे स्टंट बिना उचित प्रशिक्षण के करना खतरनाक हो सकता है। इसे घर पर या बिना सुरक्षा के दोहराने का प्रयास न करें।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article