वायरल न्यूज़

Viral Video: कॉपी करने में भी फेल! पाकिस्तान में खुला नकली Domino's, लोग बोले- 'ये देश ही सेकंड कॉपी है

Viral Video: पाकिस्तान के हुंजा वैली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक विदेशी को 'Domino's Pizza' नाम का एक रेस्टोरेंट दिखाई दिया। सच सामने आने पर वो चौंक गया, क्योंकि, वह असली नहीं बल्कि नकली डोमिनजो था।

Image

पाकिस्तानी का अनोखा कारनामा (तस्वीर साभार- @alexwandersyt)

Viral Video: पाकिस्तान में दुनिया के बड़े-बड़े ब्रांड्स की 'फर्स्ट कॉपी' या नकली दुकानें खोलना कोई नई बात नहीं है। कभी वहां पिज्जा हट का फर्जी आउटलेट पकड़ा जाता है, तो कभी मैकडॉनल्ड्स की नकल देखने को मिलती है। लेकिन, इस बार तो हद ही हो गई। पाकिस्तान के खूबसूरत पर्यटन स्थल हुंजा वैली में एक 'नकली डोमिनोज पिज्जा' (Domino's) का स्टोर चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पाकिस्तान के इस 'फेक डोमिनोज' की पोल खोलकर रख दी है। आलम ये है कि लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पर ब्लॉगर Alex Wanders (@alexwandersyt) ने इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में जब एलेक्स की नजर रेस्टोरेंट के बोर्ड पर पड़ती है, तो वह तुरंत ताड़ जाता है कि कुछ गड़बड़ है। असली डोमिनोज के लोगो में डॉट्स का अलग पैटर्न होता है, जबकि इस नकली आउटलेट ने अपने बोर्ड पर 2 और 2 डॉट्स लगा रखे थे। एलेक्स कैमरे पर बोर्ड दिखाते हुए कहता है कि क्या यह सिर्फ मुझे लग रहा है या यह डोमिनोज सच में नकली है? देखो, असली लोगो में 1 और 2 होना चाहिए, लेकिन इन्होंने 2 और 2 बना रखा है। रेस्टोरेंट के अंदर जाने के बाद एलेक्स सीधे काउंटर पर मौजूद स्टाफ के पास पहुंचा और उसने बिना किसी झिझक के सीधा सवाल दागा कि भाई! यह असली डोमिनोज है या फेक? इस पर काउंटर पर बैठे पाकिस्तानी लड़के ने बिना किसी शर्म या झिझक के बड़े मुस्कुराते हुए जवाब दिया- ये पाकिस्तानी डोमिनोज है। इसके बाद वो एक पिज्जा ऑर्डर करता है। देखें वीडियो...

    पाकिस्तान का फेक डोमिनोज

    पिज्जा का स्वाद इतना खराब था कि वह ड्रामेटिक अंदाज में सोफे पर गिर पड़ा और बोला कि यह एकदम भयानक है। रही-सही कसर तब पूरी हो गई जब पिज्जा के स्लाइस में से एक लंबा बाल निकल आया। सोशल मीडिया पर शेयर होते ही यह वीडियो वायरल हो गया है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान के लोग पिज्जा बनाना ही नहीं जानते, ये लोग पेस्ट्री जैसा मोटा बेस बनाकर उसमें ढेर सारी चीज भर देते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ब्रांड की कॉपी करने में भी पाकिस्तान वाले फेल हो गए, लोगो ही गलत बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article