वायरल न्यूज़

Viral Video: नन्हे हाथी पर छाया फुटबॉल का खुमार, दिखाई ऐसी स्किल लोग हो गए फैन, देखें क्यूट अंदाज

Viral Video: सोशल मीडिया पर नन्हे हाथी का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मस्त अंदाज में फुटबॉल खेल रहा था। इस नजारे ने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

नन्हें हाथी पर फुटबॉल का खुमार (तस्वीर साभार- @AP)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको रोजाना एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावे कुछ मामले काफी भावुक करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में नन्हे हाथी का एक ऐसा वीडियो (Elephant Video) सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, यह हाथी मस्त होकर फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहा है।

    आमतौर पर जानवरों का नाम सुनते ही लोग अलग सोचने लगते हैं। लेकिन, कई बार जानवर ऐसी हरकत कर देते हैं, जो इंसानों के दिल को जीत लेते हैं। आप सबने भी इस तरह के कई नजारे देखे होंगे या फिर उसके बारे में सुना होगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यूके के एक चिड़ियाघर का है, जहां बुधवार को एक नन्हे हाथी का जन्म हुआ। जन्म के दो दिन बाद ही इस नन्हे हाथी पर फुटबॉल का खुमार चढ़ गया और मस्त होकर अपना गेम दिखा रहा था। देखें वीडियो...

    नन्हे हाथी का स्वैग

    इस क्यूट अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं इस नजारे को देखने के बाद आप भी जरूर खुश हो रहे होंगे। एक्स पर इस वीडियो को 'The Associated Press' ने शेयर किया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं नन्हें हाथी की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो आपको बेबी हाथी का अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article