वायरल न्यूज़

बुलडोजर पर बारात लेकर निकला दूल्हा,मस्त होकर फूंकता रहा सिगरेट, ट्रैफिक पुलिस ने ठोका चालान, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दूल्हा बुलडोर से अपनी बारात लेकर निकला था। अब पुलिस ने वाहन के खिलाफ चालान काट दिया।

Image

बलडोजर से बारात (तस्वीर साभार- @Delhiite_)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें लेकर बवाल मच जाता है। साथ ही उस पर कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक दूल्हा बुलडोजर से अपनी बारात लेकर निकला था। इतना ही नहीं इस दौरान दोस्तों के साथ दूल्हा बुलडोजर पर जमकर मस्ती भी कर रहा था। वहीं, वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस एक्शन में आ गई और अब चालान भी ठोक दिया गया है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    बताया जा रहा है कि यह मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले स्थित उम्री काला गांव है। जहां ओस्मान नामक युवक की शादी हो रही थी। अपनी शादी को खास और अनोखा बनाने के लिए ओस्मान बुलडोजर से अपनी बारात लेकर निकला था। लेकिन, यह शौक उसे काफी भारी पड़ गया। दरअसल, जब बुलडोजर से बारात निकली तो वह अपने दोस्तों के साथ उस पर जमकर मस्ती कर रहा था। इतना ही नहीं मस्त होकर सिगरेट भी फूंक रहा था जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं। ओस्मान ने जिस तरह का माहौल बनाया उसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। लेकिन, इन सबके लिए उसने में पुलिस से परमिशन नहीं लिया था। देखें वीडियो...

    बुलडोजर से बारात निकालना पड़ा भारी

    जोश में आकर ओस्मान ने काफी माहौल बनाया, लेकिन वीडियो वायरल होने पर बवाल मच गया। वहीं, इस मामले को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाई और वाहन के खिलाफ चालान काट दिया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को '@Delhiite_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस नजारे पर लोग हैरानी भी जता रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article