वायरल न्यूज़

पैसे मांगती किन्नर का Video मचा रहा तहलका, खूबसूरती और मुस्कान पर फिदा हुए यूजर्स, लोग बोले- स्वर्ग की अप्सरा

Transgender Video: पर्पल साड़ी में यह ट्रांसजेंडर चलती ट्रेन में यात्रियों से पैसे मांग रही है। इसी दौरान नेटिजन्स का ध्यान ट्रांसजेंडर की खूबसूरती पर टिक गया है। इस ट्रांसजेंडर ने अपनी खूबसूरती और अपनी मुस्कान से ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों का भी दिल जीत लिया है।

Image

किन्नर का वीडियो (फोटो साभार- इस्टाग्राम)

Transgender Video: सोशल मीडिया पर कब.. कहां.. कौन वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आपको प्रयागराज में हुए महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा तो याद ही होगी। इसी क्रम में एक और शख्सियत इंटरनेट पर वायरल हो रही है। हालांकि, यह कोई महिला या पुरुष नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर है। यह ट्रांसजेंडर ट्रेन में पैसे मांगते वायरल हो गई है। इस ट्रांसजेंडर के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में आपको यह ट्रांसजेंडर पर्पल साड़ी पहनी नजर आ रही होगी।

लोग बोले ट्रेन की क्वीन

वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्पल साड़ी में यह ट्रांसजेंडर चलती ट्रेन में यात्रियों से पैसे मांग रही है। इसी दौरान नेटिजन्स का ध्यान ट्रांसजेंडर की खूबसूरती पर टिक गया है। इस ट्रांसजेंडर ने अपनी खूबसूरती और अपनी मुस्कान से ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों का भी दिल जीत लिया है। आप देख सकते हैं कि ट्रांसजेंडर यात्रियों से पैसे मांग रही है, इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जहां से वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है। देखें वीडियो-

वीडियो में दिख रही ट्रांसजेंडर की खूबसूरती देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे ‘स्वर्ग की अप्सरा’ और ‘ट्रेन की क्वीन’ तक कह डाला। आपने अक्सर देखा होगा कि ट्रेन में लोग अक्सर किन्नरों से पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं। दूसरी तरफ इस किन्नर की मासूम मुस्कान ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। इस किन्नर की सादगी ने सबका दिल जीत लिया। आप देख सकते हैं कि एक युवक पैसे देने के बाद किन्नर से कैमरे की तरफ देखने को कहता है। जिसके बाद किन्नर मुस्कुराकर कैमरे की तरफ देखती है और यूजर्स का दिल जीत लेती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article