Viral Video: गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad Video) की व्यस्त सड़क पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पुलिस प्रशासन और आम जनता का दिल जीत लिया है। ऑटो-रिक्शा में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। अस्पताल पहुंचने का समय न बचता देख मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर मानवीयता की मिसाल पेश की और महिला व नवजात बच्चे की जान बचा ली। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिसवालों की हो रही तारीफ
डिलीवरी के तुरंत बाद मां और नवजात शिशु को एम्बुलेंस में स्थानांतरित कर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। यूजर्स अहमदाबाद पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना कर रहा है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं संभालती, बल्कि जरूरत पड़ने पर देवदूत बनकर जान भी बचाती है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
