वायरल न्यूज़

Viral Video: एकता में बल! झरने के तेज बहाव में फंसा नन्हा हाथी, हाथियों के झुंड ने 'लिविंग चेन' बनाकर बचाई जान

Viral Video: इस वीडियो में हाथियों का एक झुंड एक नन्हे हाथी की जान बचाने के लिए एकजुट होता नजर आ रहा है। नन्हा हाथी झरने के पास चट्टान पर फंसा हुआ था और ऊपर नहीं चढ़ पा रहा था। झुंड के बड़े हाथियों ने मिलकर एक-दूसरे का सहारा लिया और सूंड की मदद से एक चेन बनाकर नन्हे हाथी को सुरक्षित ऊपर खींच लिया।

Image

हाथियों के झुंड ने बचाई नन्हे हाथी की जान (तस्वीर साभार- @coreculture.inn)

Viral Video: कुदरत की दुनिया भी कितनी अजीब और खूबसूरत है। हम अक्सर इंसानों को रिश्तों, भाईचारे और मदद की बातें करते सुनते हैं। लेकिन, जब बात मुसीबत में अपनों का साथ निभाने की आती है, तो जानवर कभी-कभी इंसानों को भी पीछे छोड़ देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भावुक और हैरान कर देने वाला वीडियो (Shocking Video) वायरल हुआ है, जिसे देखकर आपकी आंखों में आंसू और दिल में सम्मान भर जाएगा।

    वीडियो की शुरुआत एक तेज बहते झरने के किनारे से होती है। एक छोटा नन्हा हाथी गलती से ढलान वाली और बेहद फिसलन भरी चट्टान की तरफ चला जाता है और नीचे की ओर फिसलने लगता है। नीचे तेज बहाव वाला झरना और गहरी खाई जैसी स्थिति होती है। नन्हा हाथी पूरी ताकत लगाकर ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन गीली चट्टान के कारण उसके पैर बार-बार फिसलते हैं। अगर थोड़ी सी भी देर होती, तो नन्हा हाथी सीधे झरने के तेज बहाव में बह जाता और उसकी जान जा सकती थी। जैसे ही झुंड के बाकी हाथियों को खतरे का अहसास होता है, वे बिना एक पल गंवाए एक्शन मोड में आ जाते हैं। उन्होंने जो किया वह किसी चमत्कार से कम नहीं था। एक वयस्क हाथी सबसे आगे आकर किनारे पर खड़ा हुआ और अपनी सूंड से नन्हे हाथी को पकड़ने की कोशिश की। खुद का संतुलन न बिगड़े और भारी वजन की वजह से कोई नीचे न गिरे, इसके लिए पीछे खड़े हाथियों ने एक-दूसरे को सूंड और पूंछ से पकड़कर एक 'लिविंग सुरक्षा चेन' बनाई। संयुक्त ताकत और समझदारी के बल पर उन्होंने खींचकर बच्चे को सुरक्षित समतल जमीन पर ला खड़ा किया। देखें वीडियो...

    वीडियो ने जीता दिल

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। कई लोगों तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को coreculture.inn नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों की संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हाथी केवल सबसे बुद्धिमान जानवर ही नहीं, बल्कि सबसे अधिक संवेदनशील भी होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज के दौर में इंसानों को हाथियों के इस झुंड से एकता और निस्वार्थ प्रेम का सबक लेना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article