वायरल न्यूज़

Elephant Attack Video: कार सवार यात्रियों पर जंगली हाथी ने किया हमला, आगे जो हुआ देखकर कांंप जाएंगे

Elephant Attack Video: आप देख सकते हैं कि जंगली हाथी बीच सड़क पर गुजर रही कारों के सामने आ जाता है। इसके बाद जो होता है उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

Image

हाथी का हमला

Elephant Attack Video: हाथी को जंगल का सबसे समझदार जानवर माना जाता है। हालांकि, जब हाथी गुस्से में आता है तो वह सबकुछ तहस-नहस कर देता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो केरल के मुन्नार का है। वीडियो में एक जंगली हाथी कार सवार यात्रियों पर हमला करता नजर आता है। आप देख सकते हैं कि जंगली हाथी बीच सड़क पर गुजर रही कारों के सामने आ जाता है। इसके बाद जो होता है उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

वीडियो वायरल होने के बाद कांप उठे लोग

खौफनाक वीडियो केरल के मुन्नार से सामने आया है। वीडियो में दिख रहे हाथी का नाम 'पडायप्पा' बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि हाथी कार सवार लोगों के पास पहुंच जाता है। इसके बाद कार सवार लोग अपनी गाड़ियों से उतरकर भागने लगते हैं। घटना 26 मई की शाम की बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, जंगली हाथी ने कल्लार अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के पास गाड़ियों को रोका और यात्रियों पर हमला कर दिया। इसके बाद लोग गाड़ी से निकलकर भागते नजर आए। देखें वीडियो-

वीडियो में आप लोगों में हाथी के हमले का खौफ देख सकते हैं। देखा जा सकता है कि जैसे ही हाथी कार सवार लोगों तक पहुंची, लोग कारों से निकलकर भागने लगे। इसके बाद हाथी भी लोगों को पीछे दौड़ता नजर आया। हालांकि, लोगों की किस्मत अच्छी थी कि हाथी जंगल की तरफ भाग गया। इसके बाद लोग वापस लौटे और अपना कार लेकर वहां से निकल गए। बता दें कि इस हाथी ने कुछ हफ्ते पहले भी इसी तरह की एक घटना में वाहनों पर हमला किया था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article