वायरल न्यूज़

⁠लखनऊ: VVIP अपार्टमेंट में घुसा मगरमच्छ जैसा जीव, सेकंड फ्लोर पर पहुंची महिला ने जैसे ही देखा निकल गई चीख

Viral Video: लखनऊ के VVIP अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर मगरमच्छ जैसा दिखने वाला जीव पहुंचने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

मगरमच्छ जैसा जीव

Viral Video: लखनऊ से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। लखनऊ के विभूतिखण्ड इलाके के विकल्प खंड-3 मल्हौर पुलिस चौकी के पास एक VVIP अपार्टमेंट में उस समय हड़कंप मच गया। जब अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर एक मगरमच्छ जैसा दिखने वाला जीव पहुंच गया। VVIP अपार्टमेंट में गोह के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जैसे ही अपने रूम में पहुंचती है, उसे एक डरावना जीव नजर आता है।

रेंगते-रेंगते सेकंड फ्लोर पर पहुंच गया जीव

इस दौरान महिला के फोन का कैमरा ऑन होता है और यह जीव महिला के फोन के कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है। वहीं, महिला जब उस जीव को देखती है तो उसके होश उड़ जाते हैं। मगरमच्छ जैसा जीव अपने घर में देखकर महिला की चीख निकल जाती है और वह जान बचाकर वहां से भागती नजर आती है। बड़ा सवाल यह है कि जीव नीचे से ऊपर पहुंचा कैसे? देखें वीडियो-

बताया जा रहा है कि जीव नीचे से रेंगकर ऊपर पहुंचा होगा। फिलहाल, मगरमच्छ जैसा जीव देखकर पूरे अपार्टमेंट में दहशत फैल गयी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस और वन विभाग की टीम को लोगों ने सूचना दी। सूचना पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गोह को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम ने बताया कि गोह आमतौर पर हमला नहीं करते हैं। गोह को पकड़कर टीम अपने साथ ले गई।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article