वायरल न्यूज़

Video: गाड़ी के पीछे दुल्हन का नाम पढ़कर हंसने लगे लोग, यूजर्स बोले- गाजे बाजे के साथ समस्या को घर ला रहा भाई

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 25, 2024, 04:28 PM IST

Dulhan Funny Name Video: इस वीडियो में एक बारात की कार की फोटो नजर आ रही है। बारात की कार के पीछे एक पोस्टर लगा नजर आ रहा है। इस पोस्टर मेंं दूल्हा और दुल्हन का नाम लिखा दिखाई दे रहा है।

Image

दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dulhan Funny Name Video: इस दुनिया में पैदा हुआ हर शख्स अपने नाम से जाना जाता है। ज्यादातर लोगों के नाम का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। कुछ लोगों के नाम ईश्वर के नाम से रखे जाते हैं। हालांकि, कई लोगों के नाम फनी भी होते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बारात की कार की फोटो नजर आ रही है। बारात की कार के पीछे एक पोस्टर लगा नजर आ रहा है। इस पोस्टर मेंं दूल्हा और दुल्हन का नाम लिखा दिखाई दे रहा है।

दुल्हन का नाम पढ़कर लोगों की छूटी हंसी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में दुल्हन का नाम पढ़कर लोगों की हंसी छूट गई है। वायरल फोटो में आपको दिखेगा कि पोस्टर में "अनिल संग समस्या" लिखा हुआ है। इसके बाद लोग कह रहे हैं कि अनिल पूरे गाजे-बाजे के साथ अपनी समस्या को घर लाने जा रहा है। अब हम आपको इस पोस्ट की सच्चाई बताते हैं। पहली नजर में भले ही आपको दुल्हन का नाम 'समस्या' दिखेगा लेकिन वास्तव में दुल्हन का नाम 'समरया' है। देखें तस्वीर-

ज्यादातर लोग समरया को समस्या पढ़ रहे हैं और उस मुताबिक फनी कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को expired.______ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'गाने-बाजे के साथ समस्या को घर लाने जा रहा है भाई' इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर बहुत ही फनी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब उसके नाम में ही समस्या है, तो न जाने दुल्हन में कितनी समस्या होगी।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article