वायरल न्यूज़

Video: जॉब का ऐसा प्रेशर, भीषण जाम में ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करती दिखी लड़की, लोग बोले- वर्क फ्रॉम ट्रैफिक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 24, 2024, 05:00 PM IST

Work From Traffic Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी स्कूटी से कहीं जा रही है। इस दौरान रास्ते में उसे भीषण ट्रैफिक मिलता है, तो वह सड़क के किनारे स्कूटी पर बैठकर ऑनलाइन मीटिंग जॉइन कर लेती है।

Image

वर्क फ्रॉम ट्रैफिक (ट्विटर)

Work From Traffic Video: बड़े-बड़े शहरों में काम करने वाले कॉरपोरेट घराने के एंप्लॉय अपनी नौकरी को लेकर कितने प्रेशर में रहते हैं। इसकी बानगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल सकती है। इंटरनेट के जमाने में कॉरपोरेट एंप्लॉय को जहां ऑफिस से तो काम करना ही पड़ता है, वहीं कई बार वर्क लोड होने की वजह से 'वर्क फ्रॉम होम' भी करना पड़ता है। हालांकि, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो हैरान करने वाला है।

वीडियो देखकर होंगे हैरान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी स्कूटी से कहीं जा रही है। इस दौरान रास्ते में उसे भीषण ट्रैफिक मिलता है, तो वह सड़क के किनारे स्कूटी लगाकर खड़ी हो जाती है। इस दौरान ऑफिस से उसे ऑनलाइन मीटिंग जॉइन करने के लिए फोन आता है तो वह रास्ते में ही फोन पर ऑनलाइन मीटिंग जॉइन कर लेती है। लड़की का बीच ट्रैफिक में ऑनलाइन मीटिंग का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि महिला अपनी स्कूटी पर बैठी है और उसके हाथ में मोबाइल है। वह मीटिंग अटेंड कर रही होती है तभी कोई शख्स उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। वीडियो बनाने वाला शख्स इसके बाद ट्रैफिक की तरफ अपने फोन का कैमरा करता है। इसमें नजर आता है कि सड़क पर लंबा ट्रैफिक लगा हुआ है। वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Sun46982817Shan नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो बंगलुरू का बताया जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article