वायरल न्यूज़

Video: कौन है पाकिस्तान का पहला हिन्दू ब्लॉगर जो लगाता है जय श्रीराम के नारे, मजदूरी करके पालता है परिवार का पेट

Pakistan First Hindu Blogger Video: कृषन पाकिस्तान में रहने का अपना दर्द भी शेयर करते हैं। वह बताते हैं कि उनका घर कच्चा है। वह पराये देश के गांव में किसी तरह अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।​​ वह वीडियो में अपना कच्चा घर दिखाते हैं।

Image

Video: कौन है पाकिस्तान का पहला हिन्दू ब्लॉगर जो लगाता है जय श्रीराम के नारे, मजदूरी करके पालता है परिवार का पेट

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के पहले हिंदू ब्लॉगर का वीडियो वायरल
  • पाकिस्तान में रहने का दर्द करते हैं शेयर
  • वीडियो की शुरुआत में लगाते हैं जय श्रीराम का नारा

Pakistan First Hindu Blogger Video: पाकिस्तान के पहले हिंदू ब्लॉगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी जमकर देखा जा रहा है। यह जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा कि पाकिस्तान का पहला हिंदू ब्लॉगर अपना ब्लॉग 'जय श्रीराम' के नारे से शुरू करता है। सिर्फ यही नहीं इस ब्लॉगर की फैमिली भी 'जय श्रीराम' के नारे का उद्घोष करती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह हिंदू ब्लॉगर खेतों में मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पेट पालता है।

पाकिस्तान के पहले हिंदू ब्लॉगर कृषन कुमार

पाकिस्तान के पहले हिंदू ब्लॉगर का नाम 'कृषन कुमार' है। आप वीडियो में सुन सकते हैं कि कृषन कुमार अपने बारे में बताते हैं कि 'वह मेहनत करते हैं मजदूरी करते हैं।' वह कहते हैं कि 'इंडिया वाले सब हमारे भाई है।' वह अपील करते हैं कि 'इंडिया वाले अगर उनके चैनल को सब्सक्राइब करेंगे तो सबकी बहुत-बहुत मेहरबानी होगी।' वह कहते हैं मजदूरी के सिवा उनका कोई गुजारा नहीं है और उन्हें सपोर्ट करें। वह बताते हैं कि यह उनका पहला वीडियो है और उनके वीडियो को लाइक और सब्सक्राइब करें।

इंडिया के लोगों से अपील करते दिखे कृषन कुमार

कृषन अपने सब्सक्राइबर्स को अपनी फैमिली से भी मिलाते हैं। इसके साथ ही वह कहते हैं कि उनका यह पहला वीडियो है, अगर कोई गलती हो तो माफ कर देना। कृषन इसके साथ ही पाकिस्तान में रहने का अपना दर्द भी शेयर करते हैं। वह बताते हैं कि उनका घर कच्चा है। वह पराये देश के गांव में किसी तरह अपना गुजर-बसर कर रहे हैं। वह वीडियो में अपना कच्चा घर दिखाते हैं। इसके साथ ही वह अपने परिवार के सारे लोगों से मिलवाते हैं। उनके परिवार के लोग भी वीडियो में हाथ जोड़कर जय श्रीराम के साथ लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। वह बताते हैं कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह अपने बच्चों और अपने भाई के बच्चों को पढ़ा-लिखा सकें। वह लोगों को अपनी भाभी से भी मिलाते हैं, जो जय श्रीराम के साथ लोगों का अभिवादन करती हैं। देखें वीडियो-

पाकिस्तान में 200 रुपये किलोग्राम है आटा

कृषन कुमार बताते हैं कि पाकिस्तान में 200 रुपये किलोग्राम आटा मिलता है। वह कहते हैं कि पाकिस्तान में इतनी महंगाई है कि वह कुछ कर नहीं सकते। वह इंडिया के लोगों से अपील कर रहे हैं कि 'उन्होंने पहले भी सुना है कि इंडिया वाले हम हिंदुओं की मदद करते हैं। इसलिए उनकी भी मदद करें और उनके चैनल को सब्सक्राइब करें और लाइक करें।' इसके साथ ही वह यह भी कहते हैं कि इंडिया वालों के दिल बड़े होते हैं। वह अपनी झोपड़ी भी दिखाते हैं। इस वीडियो को @Modified_Hindu9 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article