वायरल न्यूज़

Video: बंदर और किंग कोबरा के बीच 'कबड्डी' देखी है कभी, दांतों तले उंगली न दबा लें तो कहना

Kabaddi between Monkey and King Cobra: आपने इस तरह की लड़ाई पहले कभी नहीं देखी होगी। बंदर और किंग कोबरा की लड़ाई का यह वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Kabaddi between Monkey and King Cobra: सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए और अनोखे वीडियो वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों और जीवों से जुड़े वीडियो भी खूब देखे और पसंद किए जाते हैं। जंगली जानवरों की लड़ाई के वीडियो को लोग चाव लेकर देखते हैं। लोगों को यह देखना अच्छा लगता है कि दो जानवरों या जीवों की लड़ाई में किसकी जीत होती है। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह वीडियो एक बंदर और एक किंग कोबरा की लड़ाई का है।

बंदर और किंग कोबरा की लड़ाई का वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे बंंदर और किंग कोबरा के बीच कोई कबड्डी का खेल चल रहा है। दोनों एक-दूसरे को पछाड़ने और मात देने में लगे हुए हैं। इस लड़ाई का रिजल्ट भी आपको हैरान करने वाला है। सबसे पहली बात तो आपने इस तरह की लड़ाई पहले कभी नहीं देखी होगी। बंदर और किंग कोबरा की लड़ाई का यह वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि दो अलग-अलग तरह के जीव एक-दूसरे से ऐसी भीषण लड़ाई लड़ सकते हैं। देखें वीडियो-

अब आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल यह आ रहा होगा कि इस लड़ाई में जीत किसकी हुई। इसके लिए सबसे पहले आपको पूरा वीडियो देखना होगा। अगर आप वीडियो नहीं देखना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि इस लड़ाई में किसकी जीत होती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किंग कोबरा और बंदर आमने-सामने आते हैं। इस दौरान बंदर जंजीर से बंधा होता है। वह बार-बार कोबरा से दूर होने की कोशिश करता है। हालांकि, कोबरा बार-बार फन उठाकर बंदर को ललकारता है। इसके बाद बंदर सांप पर भारी पड़ने लगता है तो कोबरा वहां से चुपचाप निकल जाता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article