वायरल न्यूज़

क्या पहले शादियों में ढोलक बजाने जाते थे हार्दिक पांड्या, Video देखकर हैरान हुए लोग

Viral Video: वीडियो देखकर पहली नजर में आप कंफ्यूज हो जाएंगे। आपको लगेगा कि आप हार्दिक पांड्या के पहले का वीडियो देख रहे हैं। इसके बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि हार्दिक पहले शादियों में ढोलक बजाते थे।

Image

हार्दिक पांड्या (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज हार्दिक पांड्या इन दिनों IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, वह अपनी कप्तानी को लेकर क्रिकेट फैंस की ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग हार्दिक पांड्या से जोड़कर देख रहे हैं। वीडियो में एक शख्स किसी शादी में ढोल बजाता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स थोड़ा-थोड़ा हार्दिक पांड्या की तरह लग रहा है। इसके बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि हार्दिक पहले शादियों में ढोलक बजाते थे।

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

वीडियो में आपको पीला कुर्ता पहने एक शख्स दिखाई दे रहा होगा। यह शख्स ढोलक बजाता नजर आ रहा है। पहले शख्स सामने की तरफ देख रहा होता है, लेकिन जैसे ही वह कैमरे की तरफ देखता है। वैसे ही लोगों को हार्दिक पांड्या की याद आ जाती है। दरअसल, यह शख्स देखने में थोड़ा-थोड़ा हार्दिक पांड्या की तरह नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोगों ने इसे हार्दिक पांड्या कहना शुरू कर दिया और हार्दिक के जमकर मजे लेने लगे। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर पहली नजर में आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे। आपको लगेगा कि आप हार्दिक पांड्या के पहले का वीडियो देख रहे हैं। वीडियो को epic.insta.daily नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने लोगों से पूछ लिया कि क्या यह शख्स किसी को देखा-देखा लग रहा है? उसने पूछा कि कोई बताएगा कि इस शख्स को कहां देखा है। इसके बाद कमेंट में लोगों ने हार्दिक पांड्या का नाम लिखना शुरू कर दिया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article