वायरल न्यूज़

Video: अपनी ही दुल्हन के साथ छेड़खानी करने लगा दूल्हा, लोग बोले- ऐसे लड़कों की मैन्युफैक्चरिंग बंद होनी चाहिए

Dulha Dulha Video: वीडियो में दूल्हा अपनी ही दुल्हन से छेड़खानी करता नजर आ रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस चीज से दुल्हन को समस्या भी होती है, लेकिन दूल्हे को कोई फर्क नहीं पड़ता।

Image

दूल्हे ने की छेड़खानी (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulha Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस वजह से इंटरनेट पर भी शादियों के वीडियो की भरमार आ गई है। सबसे ज्यादा वह वीडियो देखे और पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। आपने देखा होगा कि अपनी शादी में दूल्हा-दुल्हन जमकर एंजॉय करते हैं। कई बार दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर ही हंसी-मजाक करते देखे जाते हैं।

दूल्हे की अजीबोगरीब हरकत

हालांकि, इस वीडियो में दूल्हा अपनी ही दुल्हन से छेड़खानी करता नजर आ रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस चीज से दुल्हन को समस्या भी होती है, लेकिन दूल्हे को कोई फर्क नहीं पड़ता। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन डांस की स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान दूल्हा काफी जोश में नजर आ रहा है। वह दुल्हन को जबरदस्ती अपनी गोद में उठा लेता है। इस दौरान दुल्हन अंकफर्टेबल होती है और वह दूल्हे को ऐसा करने से मना करती है। हालांकि, दूल्हा उसकी एक नहीं मानता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर जबरन नाचता रहता है। कई बार दुल्हन गुस्सा भी होती है, लेकिन दूल्हा उसे नीचे नहीं उतारता है। वह उसे गोद में उठाकर उछाल-उछालकर नाचने की कोशिश करता है। वीडियो को ettitudegurl नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'ऐसे लड़कों की मैन्युफैक्चरिंग बंद होनी चाहिए।' इसके अलावा लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। ज्यादातर लोग दूल्हे की इस हरकत से नाराज होते नजर आ रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article