वायरल न्यूज़

Russian Girl Trending Video: रशियन लड़की घूम-घूमकर ढूंढ रही थी इंडियन दूल्हा, दिल्ली एयरपोर्ट पर हो गया 'कांड'

Russian Girl Trending Video: रशियन लड़की ने बताया कि एक पासपोर्ट अधिकारी ने उसे अपना नंबर लिखकर दिया। इसके साथ ही अधिकारी ने उससे कॉल करने को भी कहा।

Image

रशियन लड़की का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Russian Girl Trending Video: पिछले दिनों एक रशियन लड़की के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। इन वीडियो में वह भारतीय लड़कों को प्रति अपना प्यार जताती दिखाई दे रही थी। इसके साथ ही लड़की अपनी डिमांड भी बता रही थी और कह रही थी कि उसे भारतीय दूल्हा चाहिए। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि लड़की अपने साथ एक क्यूआर कोड लेकर घूम रही थी। जो भी भारतीय लड़का इस रशियन लड़की से शादी करना चाहे वह क्यूआर कोड को स्कैन करके उससे शादी के लिए बात कर सकता था।

रशियन लड़की के साथ हुआ अजीब वर्ताव

अब इस रशियन लड़की का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। रशियन लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में अपने साथ हुए एक घटना का जिक्र किया है। रशियन लड़की इस वीडियो में बता रही है कि उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा सरप्राइज मिला, जिसकी उसे कल्पना भी नहीं थी। देखें वीडियो-

एयरपोर्ट पर अधिकारी ने दिया नंबर

रशियन लड़की इस वीडियो में बता रही है कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से निकल रही थी। इस दौरान वहां एक पासपोर्ट अधिकारी ने उसे अपना नंबर लिखकर दिया। इसके साथ ही अधिकारी ने उससे कॉल करने को भी कहा। दिल्ली एयरफोर्ट के अधिकारी के इस व्यवहार पर रशियन लड़की ने हैरानी जताते हुए कहा कि यह कैसा बर्ताव है? वीडियो को रशियन लड़की ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dijidol नाम के अकाउंट से शेयर किया है। देखें पुराना वीडियो-

इससे पहले लड़की ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें लड़की ने कहा था कि उसे अपने लिए एक इंडियन दूल्हा चाहिए। वह इसके लिए जगह-जगह अपनी प्रोफाइल का क्यूआर कोड भी चिपका रही थी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article