वायरल न्यूज़

Viral Video: दीवार पर बैठी बिल्ली का अनोखे अंदाज में कुत्ते ने किया शिकार, नजारा देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 25, 2024, 05:40 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते ने खतरनाक अंदाज में बिल्ली का शिकार किया है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

Image

कुत्ते का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जानवरों का हाहाकारी वीडियो
  • कुत्ते ने खतरनाक अंदाज में किया बिल्ली का शिकार
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे वीडियो (Animal Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) तो काफी फनी होते हैं, जबकि, कुछ वीडियो (Wildlife Video) को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक और हाहाकारी वीडियो (Animal Fight Video) सामने आया है, जिसमें कुत्ते ने अनोखे अंदाज में बिल्ली का शिकार किया। यकीन मानिए, इस वीडियो (Shocking Video) को देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

सोशल मीडिया पर जानवरों के भी वीडियो छाए रहते हैं। कुछ वीडियो तो काफी क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो तो काफी खतरनाक होते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बिल्ली आराम से दीवार पर बैठी है। दो कुत्ते नीचे खड़े होकर बिल्ली को देख रहे होते हैं। अचानक एक कुत्ता हवा में उछलकर अनोखे अंदाज में बिल्ली को दबोच लेता है। इतना ही नहीं कुत्ता बिल्ली को नीचे लेकर आ जाता है, तभी एक कुत्ता और वहां पहुंच जाता है और वो भी बिल्ली पर टूट पड़ता है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

दिल दहलाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आपके भी पसीने छूट गए होंगे। इस खतरनाक वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'wildanimals097' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने इसे पसंद किया है। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी हाहाकारी वीडियो है। कुछ का कहना है कि इसे कहते हैं असली शिकारी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article