वायरल न्यूज़

Video: जब उड़कर दुकान में आ धमका सांड, फिर जो हुआ मालिक तक घबरा गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 25, 2024, 10:01 AM IST

Viral Video: देखकर हैरान रह जाएंगे कि अचानक सांड दुकान में उड़कर पहुंच गया। फ्रेम में फिर जो दिखा मालिक तक हैरान रह गया।

Image

दुकान में एक दम से आ धमका सांड। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुकान में आ धमका सांड
  • देखकर मालिक तक हैरान हुआ
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो नजर आते हैं, जिन्हें देखकर हम सचमुच चौंक जाते हैं। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक दुकानदार से जुड़ा है जो बेचारा आराम से अपने काम में जुटा है। मगर तभी उसके साथ ऐसा कुछ हुआ कि उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल दुकान के अंदर अचानक एक सांड उड़कर पहुंच गया। सांड को दुकान में देखकर बेचारा दुकानदार तक बुरी तरह घबरा गया। हालांकि फ्रेम में सबकुछ देखकर हंसी बहुत आती है।

उड़क दुकान में पहुंचा सांड

शुरुआत से वीडियो देखने पर दुकान मोबाइल रिपेयरिंग की नजर आती है। इसमें मालिक और एक शख्स अपने काम में व्यस्त हैं। सबकुछ सामान्य नजर आता है। दुकान के बाहर एक ग्राहक भी खड़ा है। मगर तभी फ्रेम में एक हलचल सी दिखाई देती हैं। दुकान के बाहर खड़ा शख्स बहुत घबराया सा हुआ नजर आता है। मगर इससे पहले कुछ समझ आता है कि एक सांड उड़कर दुकान के अंदर जा घुसा। सांड को दुकान में देखकर मालिक भी घबरा गया। उसकी समझ नहीं आया कि आखिर सांड दुकान के अंदर कैसे दाखिल हो गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने का मन करता है।

देखिए वीडियो

मालूम हो कि दुकान सांड के घुसने का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसे एक्स पर @chiragbarjatyaa नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वीडियो दिल्ली में संगम विहार का बताया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article