वायरल न्यूज़

गैंडे के सामने बाघ की हालत हुई टाइट, कैमरे में कैद हुआ जंगल का अद्भुत नजारा, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर जंगल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बाघ गैंड को बार-बार देख रहा था, लेकिन हमला करने की हिम्मत नहीं हो रही थी।

Image

गैंडे के सामने बाघ की हवा टाइट (तस्वीर साभार- @skumarias02)

Viral Video: इंसान हो या फिर जानवर सोशल मीडिया पर दोनों का जलवा कायम है। हर दिन हजारों-लाखों वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इसी कड़ी में जंगल से एक ऐसा वीडियो (Animal Video) सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में गैंडे को देखकर बाघ की हालत टाइट हो गई।

    ये तो हम सब जानते हैं जंगल में कई तरह के जानवर पाए जाते हैं। कुछ जानवर इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर दूसरे जानवर की हालत खराब हो जाती है। खासकर, शेर, बाघ, चीता, तेंदुआ, हाथी से अन्य जानवर खौफ खाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में आपको ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप दख सकते हैं एक गैंडा आराम से घूम रहा है। अचानक एक बाघ की नजर उस पर पड़ती है। बाघ उस पर हमला करना चाहता है और कुछ दूर तक तो उसे फॉलो भी करते हैं। लेकिन, आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    जंगल का अनोखा नजारा

    वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। कई लोगों को तो इस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। एक्स पर इस वीडियो को '@skumarias02' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लगता है गैंडे के सामने बाघ ने घुटने टेक दिए। कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा काफी कम देखने को मिलता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article